Petrol Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल पर मिली राहत, मध्यप्रदेश के कई जिलों में सस्ता हुआ ईंधन, इन राज्यों में भी बदला भाव, जानें नए रेट

petrol diesel prices today

Petrol Diesel Prices Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों में कुछ दिनों से उछाल देखा जा रहा है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 90.61 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 85.93 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

पेट्रोल और डीजल के नए अपडेट

16 अप्रैल को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। आज आज मध्य प्रदेश के कई जिलों में ईंधन के कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। छतरपुर, झाबुआ, मंडला, नीमच और सिवनी में फ्यूल के रेट में कमी देखी गई है। जबलपुर और अनूपपुर में ईंधन के कीमतों में मामूली इजाफा हुआ है। इसके अलावा भोपाल, इंदौ,  ग्वालियर और उज्जैन समेत कई शहरों में मंगलवार को कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।

एमपी में ईंधन का भाव

1 लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.40 रुपए, जबलपुर में 106.87 रुपए और उज्जैन में 106.83 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत राजधानी भोपाल में 91.84 रुपए, इंदौर में 91.80 रुपए, रीवा में 94.06 रुपए और उज्जैन में 92.19 रुपए है।

इन राज्यों में भी हुआ बदलाव

उत्तर प्रदेश, गोवा, केरल, ओडीशा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में ईंधन के कीमतों में इजाफा देखा गया। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु , पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और असम में गिरावट आई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews