Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट, MP के कई जिलों में बढ़ गए दाम, जानें 27 अप्रैल का ताजा भाव

27 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी हो चुके हैं। कई राज्यों में बदलाव हुआ है। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में उछाल आया है।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: पेट्रोल डीजल के नए रेट 27 अप्रैल को अपडेट हो चुके हैं। मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में आज बदलाव देखा गया है। असम, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, केरल, महाराष्ट्,नागालैंड, राजस्थान, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में गिरावट आई है। उत्तर प्रदेश, ओडिशा, मिजोरम, मणिपुर, कर्नाटक, गुजरात और आंध्र प्रदेश में मामूली इजाफा हुआ है।

एमपी के इन शहरों में महंगा हुआ ईंधन

सिवनी में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में 1 रुपये से अधिक की वृद्धि हुई है। आगर मालवा, अलीराजपुर, अनूपपुर, बड़वानी, भिंड, दमोह, देवास, ग्वालियर, इंदौर, कटनी, खरगोन, पन्ना, रायसेन, रतलाम, सागर, सतना, श्योपुर, उज्जैन और उमरिया में भी वृद्धि हुई है। इसके अलावा विदिशा, सिंगरौली, शिवपुरी, शाजापुर, शहडोल, राजगढ़, मुरैना, मंडला, जबलपुर, धार, दतिया, बुरहानपुर और अशोक नगर में फ्यूल के रेट में कमी आई है।

एमपी में क्या है ईंधन का भाव?

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.73 रुपए, इंदौर में 106.50 रुपए, जबलपुर में 106.38 रुपए, रीवा में 109.01 रुपए और उज्जैन में 106.96 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 92.09 रुपए, इंदौर में 91.89 रुपए, जबलपुर में 91.79 रुपए, रीवा में 94.20 रुपए और उज्जैन में 92.31 रुपए है।

कच्चे तेल का हाल

ग्लोबल मार्केट में आज कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। ब्रेंट क्रूड 89.50 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 83.85 डॉलर प्रति बैरल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews