
Petrol Diesel Prices Today: जुलाई महीने के तीसरे दिन तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। क्रूड ऑयल, ईंधन की मांग, यूएस डॉलर एक्सचेंज रेट और अन्य कारकों के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने रोजाना की तरह आज भी ईंधन की नई कीमतें जारी कर दी हैं। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा गया है। ब्रेंट क्रूड 86.72 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 83.24 डॉलर प्रति बैरल है।
महानगरों का हाल
देश के कई राज्यों में आज मामूली बदलाव देखा गया है। हालांकि महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए, मुंबई में 103.94 रुपए, चेन्नई में 100.85 रुपए और कोलकाता में 103.94 रुपए प्रति लीटर पर बरकरार हैं। वहीं एक लीटर डीजल की कीमत दिल्ली में 87.62 रुपए, मुंबई में 89.97 रुपए, कोलकाता में 90.76 रुपए और चेन्नई में 92.42 रुपए है।
इन राज्यों में हुआ बदलाव
3 जुलाई को असम, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल और पश्चिम बंगाल में ईंधन के कीमतों में इजाफा हुआ है। राजस्थान, मणिपुर, मिजोरम, महाराष्ट्र, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, गोवा और आंध्र प्रदेश में गिरावट देखने को मिली है।
एमपी में यहाँ बदले भाव
बालाघाट, आगर मालवा, बैतूल, भिंड, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, गुना, हरदा, झाबुआ, मंदसौर, मुरैना, नरसिंहपुर, पन्ना, रतलाम, शिवपुरी और उमरिया में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। सीधी, शाजापुर, शहडोल, सागर, रीवा, राजगढ़, मंडला, खरगोन, कटनी, होशंगाबाद, धार, देवास, छतरपुर, बड़वानी और अशोक नगर में गिरावट आई है।
प्रदेश में ईंधन की कीमत
भोपाल में की कीमत 106.47 रुपए और डीजल की कीमत 91.84 रुपए प्रति लीटर है। ग्वालियर में पेट्रोल का भाव 106.40 रुपए और डीजल का भाव 91.78 रुपए प्रति लीटर है। इंदौर में पेट्रोल की कीमत 106.46 रुपए और डीजल की कीमत 91.86 रुपए प्रति लीटर है। जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 106.54 रुपए और डीजल की कीमत 91.93 रुपए प्रति लीटर है। रीवा में पेट्रोल की कीमत 108.87 रुपए और डीजल की कीमत 94.06 रुपए प्रति लीटर है। उज्जैन में पेट्रोल की कीमत रुपए 107.06 रुपए और डीजल की कीमत 92.40 रुपए प्रति लीटर है। पन्ना पेट्रोल के भाव बढ़कर 108.31 रुपए प्रति लीटर हो चुके हैं। यहां डीजल 93.53 रुपए में कारोबार कर रहा है। अनूपपुर में पेट्रोल का भाव 109 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है। अलीराजपुर, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, रीवा, उमरिया और शिवपुरी में पेट्रोल की कीमत 108 रुपए और डीजल की कीमत 93 रुपए के पार पहुंच चुकी है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

