Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, मध्यप्रदेश-UP में बढ़ गए दाम, इन राज्यों में गिरावट, जानें 6 जुलाई का ताजा भाव 

6 जुलाई को पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट हो चुके हैं। महानगरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्यप्रदेश में उतार-चढ़ाव जारी है।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: शुक्रवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए है। आज कई राज्यों में मामूली बदलाव देखा गया है। हालांकि केंद्र सरकार ने हाल ही में ईंधन के भाव में कोई संशोधन नहीं किया है। आंध्र प्रदेश, केरल, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में उछाल आया है। मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिलों में भी उछाल देखा गया है। वहीं असम, बिहार और महाराष्ट्र में कमी आई है।

कच्चे तेल में गिरावट

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के कीमतों में गिरावट देखी गई है। ब्रेंट क्रूड की कीमत  86.54 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच चुकी है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 83.16 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

मध्यप्रदेश के इन जिलों में हुआ बदलाव 

आगर मालवा, देवास, धार, इंदौर, रायसेन, राजगढ़ और सागर में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में मामूली इजाफा हुआ है। सीहोर, रतलाम, मंडला और बालाघाट में गिरावट देखने को मिली है। भोपाल, ग्वालियर समेत प्रदेश के अन्य मुख्य शहरों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।

राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 104.47 रुपए प्रति लीटर है। वहीं एक लीटर पेट्रोल की कीमत इंदौर में 106.50 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, जबलपुर में 106.50 रुपए, रीवा में 108.87 रुपए उज्जैन में 106.82 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.89 रुपए, जबलपुर में 91.90 रुपए, रीवा में 94.06 रुपए और उज्जैन में 92.19 रुपए है।

महानगरों में ईंधन का भाव क्या है?

  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए प्रति लीटर है। डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है।
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपए प्रति लीटर है। डीजल का भाव 92.15 रुपए प्रति लीटर है।
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपए प्रति लीटर है। डीजल की कीमत 92.32 रुपए प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 93.94 रुपए प्रति लीटर है। डीजल की कीमत 90.76 रुपए प्रति लीटर है।

ऐसे चेक करें ईंधन की कीमत

आप घर बैठे अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत कितनी है जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेजें। बपकल के ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेजें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews