
Petrol Diesel Prices Today: इंटरनेशनल मार्केट में 12 जून को कच्चे तेल के कीमतों में इजाफा देखा गया है। ब्रेंट क्रूड के दाम बढ़कर 82.26 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुके हैं। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 78.34 डॉलर प्रति बैरल है। क्रूड ऑयल के रेट में उतार-चढ़ाव को देखते हुए भारतीय तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं।
एमपी के इन जिलों में हुआ बदलाव
बुधवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में बदलाव देखा गया है। अशोकनगर, बड़वानी, बैतूल, छिंदवाड़ा, धार, ग्वालियर, झाबुआ, खरगोन, रायसेन, राजगढ़, सागर, सीहोर, शाजापुर, और उज्जैन में ईंधन के कीमतों में उछाल आया है। सतना, नीमच, नरसिंहपुर, मंडला, जबलपुर, हरदा, गुना और छतरपुर में गिरावट देखने को मिली है।
इन राज्यों में बदले दाम
असम, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब, राजस्थान, उड़ीसा, महाराष्ट्र, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और गोवा में गिरावट देखने को मिली है।
महानगरों में फ्यूल रेट स्थिर
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 104.21 रुपए और डीजल के दाम 92.15 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपए और डीजल की कीमत 90.76 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल के भाव 100.75 रुपए और डीजल के दाम 92.34 रुपए प्रति लीटर है।
मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमत
1 लीटर पेट्रोल की कीमत मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 106.47 रुपए, इंदौर में 106.50 रुपए, ग्वालियर में 106.73 रुपए, जबलपुर में 106.38 रुपए, रीवा में 108.87 रुपए और उज्जैन में 106.96 रुपए है। वहीं एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 92.02 रुपए, इंदौर में 91.89 रुपए, जबलपुर में 91.79 रुपए, रीवा में 94.06 रुपए और उज्जैन में 92.31 रुपए है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

