Petrol Diesel Prices: भोपाल-रायसेन समेत MP के कई जिलों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, इन राज्यों में भी हुआ बदलाव, जानें नए रेट

petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: तेल कंपनियों ने 10 मार्च को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान और तेलंगाना फ्यूल के रेट में इजाफा हुआ है। ओडिशा, मणिपुर, केरल, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गिरावट आई है।

मुख्य शहरों में कितनी है फ्यूल की कीमत

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 92.76 रुपये प्रति लीटर है।

एमपी के इन शहरों में बदल गए भाव

मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज बदलाव देखा गया है। अनूपपुर, अशोकनगर, बड़वानी, भोपाल, खरगोन, रायसेन और सिवनी में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में इजाफा हुआ है। अलीराजपुर, दतिया, होशंगाबाद और सीहोर में मामूली गिरावट आई है। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.48 रुपये प्रति लीटर है, यहाँ डीजल की कीमत 93.75 रुपये प्रति लीटर है। इंदौर में पेट्रोल का भाव 109.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 94.34 रुपये प्रति लीटर है। ग्वालियर में एक लीटर पेट्रोल 108.58 रुपये और डीजल 93.84 रुपये में बिक रहा है। उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.28 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.49 रुपये प्रति लीटर है। रीवा, बुरहानपुर, अनूपपुर, शहडोल और श्योपुर में पेट्रोल का भाव 111 रुपये और डीजल का भाव 96 रुपये के पार है।

ऐसे चेक करें ईंधन का भाव

आप अपने शहर के पेट्रोल और डीजल का भाव घर बैठे चेक कर सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक 92249922249 पर RSP कोड के साथ एसएमएस भेजें। BPCL ग्राहक 9223112222 पर RSP कोड के साथ एसएमएस भेजें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews