शनिवार को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, धार-कटनी समेत MP के कई जिलों में बदल गए दाम, जानें ताजा भाव

तेल कंपनियां रोजाना पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट करती हैं। VAT के कारण विभिन्न राज्यों में ईंधन का भाव अलग-अलग होता है। शनिवार को ताजा भाव जारी हो चुका है।
Petrol diesel price

Petrol Diesel Prices Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.50% की वृद्धि के साथ 83.98 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी है। डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 1.05% की वृद्धि के साथ 80.06 डॉलर प्रति बैरल है। तेल कंपनियों ने ने रोजाना की तरह सुबह 6:00 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं।

एमपी में बदले दाम

मध्यप्रदेश में ईंधन के कीमतों में कहीं वृद्धि तो कहीं कमी देखने को मिली है। बैतूल, भिंड, दमोह, देवास, धार, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी , मंदसौर, मुरैना, नरसिंहपुर, नीमच, रीवा, सतना, शहडोल और विदिशा में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली उछाल आया है। उज्जैन, शिवपुरी, सिवनी, सागर, राजगढ़, रायसेन, मंडला, खरगोन, झाबुआ, होशंगाबाद, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, बड़वानी और अनूपपुर में राहत मिली है।

प्रदेश में क्या हाल ईंधन का भाव?

1 लीटर पेट्रोल की कीमत राजधानी भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.50 रुपए, जबलपुर में 106.50 रुपए, रीवा में 109.11, रुपए और उज्जैन में 106.64 रुपए है। एक  लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में पॉइंट 91.89, रुपए, जबलपुर में 91.90 रुपए, रीवा में 94.51 रुपए और उज्जैन में 92.02 रुपए है।

यहाँ भी बदला भाव

बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। तेलंगाना, ओडीशा, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में मामूली गिरावट देखने को मिली है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews