
Petrol Diesel Prices Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर के नीचे पहुंच चुकी है। 2 मई को ब्रेंट क्रूड की कीमत 83.88 डॉलर प्रति बैरल है। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 79.43 डॉलर डॉलर प्रति बैरल है। पेट्रोल और डीजल के नए रेट तेल कंपनियों ने अपडेट कर दिए हैं। बालाघाट बालाघाट में ईंधन के कीमतों में एक रुपए से अधिक की वृद्धि हुई है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के कई जिलों में इजाफा देखा गया है। इस लिस्ट में आगर मालवा, अनूपपुर, बैतूल, बुरहानपुर, छतरपुर, दमोह, जबलपुर, खंडवा, खरगोन, मंडला, रायसेन, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, टीकमगढ़ और विदिशा शामिल हैं।
एमपी के इन जिलों में घट गए दाम
श्योपुर में फ्यूल के रेट में एक रुपए से अधिक की गिरावट हुई है। अलीराजपुर, बड़वानी, भिंड, भोपाल, दतिया, देवास, धार, झबुआ, कटनी, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, पन्ना, राजगढ़, रतलाम, रीवा, सीहोर और शाजापुर में भी ईंधन सस्ता हुआ है।
एमपी में ईंधन की कीमत
पेट्रोल की कीमत भोपाल में आज घटकर 106.28 रुपए तक पहुंच चुकी है। 1 लीटर पेट्रोल की कीमत इंदौर में 106.50 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, जबलपुर में 106.88 रुपए, रीवा में 108.87 रुपए और उज्जैन में 106.96 रुपए है। 1 लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.67 रुपए, बालाघाट में 94.57 रुपए, इंदौर में 91.89 रुपए, जबलपुर में 92.24 रुपए, रीवा में 94.06 रुपए और उज्जैन में 92.30 रुपए है।
क्रूड ऑयल की कीमत
गुरुवार को असम, छत्तीसगढ़, गोवा, झारखंड, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में इजाफा हुआ है। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, बिहार और आंध्र प्रदेश में मामूली गिरावट देखने को मिली है।

