Petrol Diesel Price: दमोह-उमरिया समेत MP के कई जिलों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहाँ मिली राहत, जानें ईंधन का ताजा भाव

मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बदलाव हुआ है। भोपाल में पेट्रोल का भाव 106.47 रुपए और डीजल का भाव 91.84 रुपए है।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: रविवार होने के कारण ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों को अपडेट नहीं किया गया है। फिलहाल ब्रेंट क्रूड 82.96 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 78.11 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। तेल कंपनियों ने 5 मई को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। 

एमपी में यहाँ बदले भाव

मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज बदलाव देखा गया है। आगर मालवा, अलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दमोह, धार, हरदा, कटनी, मंदसौर, मुरैना ,नरसिंहपुर, नीमच, राजगढ़, रतलाम, सागर, सतना, शाजापुर, शिवपुरी, सीधी और उमरिया में ईंधन के कीमतों में मामूली इजाफा हुआ है। विदिशा, उज्जैन, टीकमगढ़, सीहोर, सिवनी, रीवा, पन्ना, मंडला, खरगोन, जबलपुर, इंदौर, देवास, दतिया, छतरपुर, बालाघाट, बड़वानी और अनूपपुर में गिरावट देखने को मिली है। मंडला में पेट्रोल और डीजल के कीमतों करीब ₹1 की कमी आई है।

मध्यप्रदेश में फ्यूल की कीमत

1 लीटर पेट्रोल की कीमत मंडला में 107.03 रुपए, भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.40 रुपए, जबलपुर में 106.50 रुपए, रीवा में 108.73 और उज्जैन में 106.82 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.80 रुपए, जबलपुर में 91.90 रुपए, रीवा में 93.94 रुपए और उज्जैन में 92.19 रुपए है।

इन राज्यों में भी हुआ बदलाव

आज आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में इजाफा हुआ है। उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, उड़ीसा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गोवा और असम में कमी आई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews