Petrol Diesel Prices: इंदौर-मंडला समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में लगी पेट्रोल-डीजल के भाव में आग, बढ़ गए दाम, क्रूड ऑयल में नरमी, जानें नए रेट

petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today, Oct 17, 2023: तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश के साथ-साथ बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, उत्तरप्रदेश और पश्चिम बंगाल में ईंधन के कीमतों में हल्का उछाल देखा गया है। वहीं ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल के कीमतों में राहत मिली मिली है। ब्रेंट क्रूड 89.62 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 86.45 डॉलर प्रति बैरल में कारोबार कर रहा है।

इन जिलों में बढ़े दाम

छतरपुर में पेट्रोल पर 1.22 रुपये और डीजल पर 1.11 रुपये की वृद्धि हुई है। धार में पेट्रोल पर 74 पैसे और डीजल पर 68 पैसे का उछाल आया है। इंदौर में पेट्रोल 44 पैसे की वृद्धि के साथ 109.10 रुपये और डीजल 40 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 94.34 रुपये में बिक रहा है। मंडला में पेट्रोल पर 1.07 रुपये और डीजल पर 98 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। पन्ना में पेट्रोल पर 99 पैसे और डीजल पर 83 पैसे का उछाल आया है। उज्जैन में 20 पैसे के इजाफे के साथ पेट्रोल की कीमत 109.28 रुपये तक पहुँच चुकी है। सागर में पेट्रोल पर 91 पैसे और डीजल पर 84 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। रीवा में 13 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ पेट्रोल 111.24 रुपये और डीजल 13 पैसे की वृद्धि के साथ 96.30 रुपये में बिक रहा है। इसके अलावा आगर मालवा, अनूपपुर, देवास, होशंगाबाद, झाबुआ, खरगोन, मुरैना, नरसिंहपुर, सतना, सिवनी, शाजापु और उमरिया में भी पेट्रोल और डीजल के कीमतों में हल्का उछाल आया है ।

यहाँ मिली राहत

भोपाल में 18 पैसे की गिरावट के साथ पेट्रोल 108.29 रुपये डीजल 16 पैसे की कमी के साथ 93.58 रुपये में बिक रहा है। गिरावट के बावजूद बुरहानपुर में पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से पार है। विदिशा, टीकमगढ़, सिंगरौली, सीधी, शिवपुरी, खंडवा, जबलपुर, गुना, ग्वालियर, दतिया, दमोह, भिंड। बेतूल, बालाघाट और अशोकनगर में भी ईंधन के कीमतों में नरमी देखी जगई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews