Hindi News

13 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, पंजाब-महाराष्ट्र में बढ़ गए दाम, मध्यप्रदेश में नरमी, चेक करें ताजा भाव 

Published:
रविवार को पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी हो चुके हैं। कहीं इजाफा तो कहीं गिरावट आई है। 
13 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, पंजाब-महाराष्ट्र में बढ़ गए दाम, मध्यप्रदेश में नरमी, चेक करें ताजा भाव 

Petrol Diesel Prices Today: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 13 अक्टूबर रविवार को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें अपडेट कर दी है। आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु और त्रिपुरा में फ़्यूल के रेट में इजाफा हुआ है। ओडिशा और गोवा गिरावट आई है।

मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज ईंधन के कीमतों में गिरावट आई है। आगर मालवा, बैतूल, छतरपुर, देवास, धार, हरदा, होशंगाबाद, मुरैना, नरसिंहपुर, रीवा और उज्जैन में मामूली कमी आई है। राजगढ़ में पेट्रोल के भाव में में 1.29 रुपये की कटौती हुई है। खरगोन, रायसेन, विदिशा और अनूपपुर में मामूली इजाफा हुआ है।

महानगरों में ईंधन की कीमत (Fuel Prices Today) 

महानगरों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर कारोबार कर रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल की 92.15 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल की 92.32 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल की 90.76 रुपये प्रति लीटर है। अन्य शहरों की बात करें तो पटना में पेट्रोल का भाव 105.18 रुपये और डीजल का 92.04 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 94.65 रुपये और डीजल की 87.76 रुपये प्रति लीटर है। चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत 94.24 रुपये और डीजल की 84.20 रुपये प्रति लीटर है। वहीं भोपाल में पेट्रोल का भाव 106.47 रुपये और डीजल का 91.84 रुपये प्रति लीटर है।

मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल का भाव (Petrol Diesel Rate in MP)

एक लीटर की पेट्रोल की कीमत इंदौर में 106.48 रुपये, जबलपुर में 106.50 रुपये, ग्वालियर में 106.40 रुपये, रीवा में 108.73 रुपये और उज्जैन में 106.64 रुपये है। वहीं एक लीटर की डीजल की कीमत इंदौर में 91.88 रुपये, जबलपुर में 91.90 रुपये, ग्वालियर में 91.78 रुपये, रीवा में 93.94 रुपये और उज्जैन में 92.02 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews