सोमवार को पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, कहीं महंगा तो कहीं सस्ता हुआ, जानें 14 अक्टूबर का ताजा भाव

पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी हो चुके हैं। मध्यप्रदेश के कई जिलों में बदलाव हुआ है। अन्य कई राज्यों में भी उतार-चढ़ाव जारी है। 
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: सुबह-सुबह ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है। मध्यप्रदेश में फ्यूल के रेट में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को अशोकनगर, बालाघाट, बैतूल, देवास, धार, जबलपुर, मुरैना, पन्ना, राजगढ़, रतलाम, रीवा, सागर, शाजापुर, टीकमगढ़, उज्जैन और विदिशा में इजाफा हुआ है। रायसेन, दमोह, बड़वानी, होशंगाबाद और नरसिंहपुर में गिरावट दर्ज की गई है।

एमपी के अलावा कई राज्यों में ईंधन के कीमतों में बदलाव हुआ है। गोवा और तेलंगाना में बढ़ोत्तरी हुई है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मणिपुर, महाराष्ट्र, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कमी देखी गई है।

कच्चे तेल का भाव (Crude Oil Prices)

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों में लगातार उथल-पुथल देखी जा रही है। क्रूड ऑयल 75 से लेकर 79 डॉलर के बीच कारोबार कर रहा है। 14 अक्टूबर को ब्रेंट क्रूड की कीमत 78.20 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 74.76 डॉलर प्रति बैरल है।

महानगरों में ईंधन की कीमत (Fuel Prices Today) 

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की 87.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 103.94 रुपये और डीजल का 89.97 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल की 90.76 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपये और डीजल की 92.44 रुपये प्रति लीटर है।

मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol Diesel Rate in MP)

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपये, ग्वालियर में 106.40 रुपये, इंदौर में 106.48 रुपये, जबलपुर में 106.76 रुपये, रीवा में 108.93 रुपये और उज्जैन में 107.06 रुपये है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपये, ग्वालियर में 91.78 रुपये, इंदौर में 91.88 रुपये, जबलपुर में 92.13 रुपये, रीवा में 94.12 रुपये और उज्जैन में 92.40 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews