छोटी दिवाली पर अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, यहाँ ईंधन सबसे सस्ता, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जान लें ताजा भाव 

पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी हो चुके हैं। मध्यप्रदेश में ईंधन दिल्ली समेत चार महानगरों से भी महंगा है। आइए जानें आपके शहर का क्या हाल है?
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: 30 अक्टूबर यानि छोटी दिवाली पर पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव भी जारी हो चुके हैं। ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल का भाव 68 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुँच चुका है। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 67.62 डॉलर प्रति बैरल है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 71.47 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं सरकार ने पेट्रोल पंप को दिए जाने वाले कमीशन में वृद्धि कर दी है। जिसके कारण देश के कई भागों ईंधन के कीमतों में कमी देखने को मिली।

बुधवार को पेट्रोल और डीजल के कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अंडमान और निकोबार में सभी भी फ्यूल सबसे सस्ता है। यहाँ पेट्रोल का भाव 82.42 रुपये और डीजल का 78.01 रुपये प्रति लीटर है। मध्यप्रदेश में ईंधन की कीमत दिल्ली समेत अन्य महानगरों से ज्यादा है।

महानगरों में क्या है हाल? (Fuel Prices Today)

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की 87.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 103.44 रुपये और डीजल का 89.97 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की 91.76 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल की 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

एमपी में पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol Diesel Rate in MP)

मध्यप्रदेश में एक लीटर पेट्रोल 107 और 109 रुपये में बिक रहा है। वहीं डीजल की कीमत 92 से 94 रुपये के बीच है। एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपये, इंदौर में 106.40 रुपये, ग्वालियर में 106.40 रुपये, जबलपुर में 106.76 रुपये, रीवा में 109.36 रुपये और उज्जैन में 107.06 रुपये है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपये, इंदौर में 91.80 रुपये, ग्वालियर में 91.78 रुपये, जबलपुर में 92.13 रुपये, रीवा में 94.51 रुपये और उज्जैन में 92.40 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews