जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, कई राज्यों में हुआ बदलाव, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जान लें 10 सितंबर का ताजा भाव 

11 सितंबर को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी हो चुके हैं। वहीं कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर 70 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुँच चुकी है। 
Petrol diesel price

Petrol Diesel Prices Today: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें अपडेट कर दी हैं। 11 सितंबर को कई राज्यों में बदलाव हुआ है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और  राजस्थान में वृद्धि हुई है। असम, कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र में गिरावट आई है।

महानगरों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की 87.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 103.44 रुपये और डीजल का 89.97 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल की 92.34 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की 91.76 रुपये प्रति लीटर है।

मध्यप्रदेश में उतार-चढ़ाव जारी (Fuel Prices in MP)

एमपी में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। आगर मालवा, बैतूल, देवास, धार, हरदा, होशंगाबाद, नरसिंहपुर, रायसेन और राजगढ़ में मामूली इजाफा हुआ है। सीहोर, छिंदवाड़ा और अनुपूर में गिरावट आई है।

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रूपये, इंदौर में 106.47 रूपये, ग्वालियर में 106.40 रूपये, जबलपुर में 106.50 रूपये, रीवा में 108.87 रूपये और उज्जैन में 106.82 रुपये है। वहीं एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रूपये, इंदौर में 91.87 रूपये, ग्वालियर में 91.78 रूपये, जबलपुर में 91.90 रूपये, रीवा में 94.06 रूपये और उज्जैन में 92.89 रूपये है।

कच्चे तेल की कीमत (Crude Oil Prices)

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत फिर से 70 डॉलर से नीचे पहुँच चुकी है। ब्रेंट क्रूड 69.53 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 66.11 डॉलर प्रति बैरल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews