
Petrol Diesel Prices Today: तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें अपडेट कर दी हैं। छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, तेलंगाना और त्रिपुरा में इजाफा हुआ है। आज उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, पंजाब, केरल, झारखंड, गोवा, बिहार और असम में कमी आई है।
केंद्र सरकार कुछ महीनों से पेट्रोल और डीजल के कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर सुबह 6 बजे ईंधन के नए रेट जारी करती हैं। टैक्स के कारण अलग-अलग राज्यों और शहरों में फ्यूल के रेट अलग होते हैं।
एमपी के इन जिलों में बदले भाव (Fuel Prices Today)
मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज बदलाव देखा गया है। राज्य में पेट्रोल की औसतन कीमत 107.44 रुपए और डीजल की औसतन कीमत 92.74 रुपए प्रति लीटर है। शनिवार को अलीराजपुर, अशोकनगर, छतरपुर, दमोह, धार, डिंडोरी, ग्वालियर, हरदा, होशंगाबाद, कटनी, मंदसौर, मुरैना, नरसिंहपुर, नीमच, सतना, सागर, सीहोर, सिवनी, उमरिया और विदिशा में इजाफा देखा गया है। अनूपपुर, बालाघाट, बैतूल, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, देवास, गुना, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, राजगढ़, रतलाम और टीकमगढ़ में गिरावट दर्ज की गई है।
मध्यप्रदेश में इतनी है ईंधन की कीमत (Petrol Diesel Prices in MP)
एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.11 रुपए, ग्वालियर में 107.13 रुपए, इंदौर में 106.40 रुपए, जबलपुर में 106.50 रुपए, रीवा में 108.87 रुपए और उज्जैन में 106.82 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.52 रुपए, ग्वालियर में 92.46, इंदौर में 91.80 रुपए, जबलपुर में 91. 90 रुपए, रीवा में 94.06 रुपए और उज्जैन में 92.19 रुपए है।
महानगरों में क्या है भाव
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपए और डीजल की 92.15 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 103.94 रुपए और डीजल का 90.76 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपए और डीजल की 92.32 रुपए प्रति लीटर है।
कच्चे तेल की कीमत (Crude Oil Prices)
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों में वृद्धि हुई है। ब्रेंट क्रूड 71.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 68.18 डॉलर प्रति बैरल है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

