Petrol Diesel Prices: पेट्रोल -डीजल के नए रेट जारी, दमोह -ग्वालियर समेत एमपी के कई जिलों में बढ़ गए दाम, क्रूड ऑयल में तेजी, जानें ताजा भाव

petrol diesel Price

Petrol Diesel Prices Today : सरकार ने आखिरी बार अप्रैल 2022 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया था। इसके बाद से केंद्र सरकार द्वारा ईंधन के रेट में कोई संशोधन नहीं किया गया है। हालांकि क्रूड ऑयल के बढ़ते और घटते दामों के आधार तेल कंपनियां फ्यूल के रेट में बदलाव करती रहती हैं।  22 फरवरी 2024 को भी कई राज्यों में ईंधन की कीमतों में बदलाव देखा गया है। गोवा, हरियाणा, कर्नाटक, मणिपुर, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में वृद्धि हुई है। महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और बिहार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट देखी गई है।

मुख्य शहरों में क्या है रेट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए और डीजल की कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 में बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.30 रुपए और डीजल की कीमत 93.76 रुपए प्रति लीटर है।

एमपी के इन जिलों में बढ़ गए दाम

मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है। यह पेट्रोल की एवरेज कीमत 109.69 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की एवरेज कीमत 94.87 रुपए प्रति लीटर है। छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, ग्वालियर, हरदा, होशंगाबाद , इंदौर, जबलपुर, कटनी, खरगोन, खंडवा, नरसिंहपुर और सीधी में ईंधन के रेट में इजाफा हुआ है।

  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपए प्रति लीटर है यहां डीजल 93.86 रुपये में बिक रहा ही।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 109.31 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 94.91 रुपए प्रति लीटर है।
  • जबलपुर में पेट्रोल का भाव 108.68 रुपए प्रति लीटर है यहां डीजल का रेट 93.96 रुपए प्रति लीटर है।

यहाँ मिली राहत

आगर मालवा, अनूपपुर, बड़वानी, बालाघाट, भिंड, भोपाल, दतिया, धार, गुना, झाबुआ, मंडला, मुरैना, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सीहोर ,शाजापुर, शिवपुर और  टीकमगढ़ में ईंधन के कीमतों में कमी देखने को मिली है। उज्जैन , बुरहानपुर, शाजापुर और उमरिया में आज कोई बदलाव नहीं देखा गया।

  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109 रुपए प्रति लीटर है, डीजल 94.25 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपए प्रति लीटर है। राजधानी में डीजल की कीमत 93.90 रुपए प्रति लीटर है।
  • गिरावट के बाद भी अनूपपुर, बुरहानपुर, श्योपुर और शहडोल में पेट्रोल की कीमत में 111 रुपए और डीजल की कीमत 96 रुपए के पार है।

क्रूड ऑयल का हाल

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा गया है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 83.15 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटीयो क्रूड 78.08 डॉलर तक जा चुका है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews