फोन पे यूजर्स के लिए अच्छी खबर, UPI से जुड़ा नया फीचर लॉन्च, मिलेगी ये खास सुविधा, पेमेंट करना होगा आसान 

फोन पे पर अब यूपीआई सर्कल फीचर मिलेगा। इसकी मदद एक ही अकाउंट से कई यूजर्स पेमेंट कर पाएंगे। आइए जानें इस सुविधा का लाभ कैसे उठा सकते हैं?
Phone Pe UPI

AI Generated

फोन पे यूजर्स को अब नई सुविधा का लाभ मिलेगा। डिजिटल भुगतान कंपनी ने UPI सर्कल फीचर लॉन्च कर दिया है। यह सेवा उपभोक्ताओं को एक यूपीआई अकाउंट से परिवार के सदस्यों को दोस्तों को जोड़ने की अनुमति देती है। यूपीआई आईडी या क्यूआर कोड के माध्यम से एक से अधिक लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनके पास बैंक खाता है या नहीं।

यह फीचर उन लोगों के काफी काम का साबित हो सकता है, जो ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं हैं। बुजुर्गों और बच्चों को भी डिजिटल पेमेंट करने में आसानी भी होगी। बता दें कि पिछले साल ही नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने इस सुविधा का ऐलान किया है। अब तक यह फीचर गूगल पे, BHIM यूपीआई और एमेजॉन पे पर उपलब्ध है।

यूपीआई सर्कल फीचर के जुड़ी महत्वपूर्ण बातें 

इस फीचर का इस्तेमाल करके प्राइमेरी यूजर यूपीआई अकाउंट को सेकन्डेरी यूजर्स से जोड़ सकता है। ताकि वे भुगतान कर पाएं। प्राइमेरी यूजर्स को ट्रांजैक्शन लिमिट तय करने की अनुमति भी होती है, उनके पास ही अकाउंट और सुरक्षा का कंट्रोल होता है।

फोन पे यूजर्स ऐसे उठाएं यूपीआई सर्कल फीचर का लाभ 

  • सबसे पहले फोन पे ऐप को खोलें। अब यूपीआई सर्कल फीचर के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब सेकन्डेरी यूजर्स के यूपीआई आईडी को दर्ज करके या क्यूआर कोड स्कैन करके जोड़े।
  • ट्रांजैक्शन लिमिट को सेट करें।
  • फुल या पार्शियल डेलिगेशन में से किसी एक को चुनें।
  • अब सेकन्डेरी यूजर्स को इन्विटेशन मैसेज जाएगा, जिसे एक्सेप्ट करना अनिवार्य है।
  • सेटअप पूरा होने के बाद सेकन्डेरी यूजर्स को लेनदेन की अनुमति होगी।
  • प्राइमेरी यूजर्स को लेनदेन की जानकारी मिलती रहेगी। वे ट्रांजैक्शन हिस्ट्री भी चेक कर पाएंगे।

जरूर रखें इन बातों का ख्याल 

यूपीआई सर्कल का इस्तेमाल करते वक्त सावधानी बरता जरूरी होता है। हमेशा सेकन्डेरी यूजर्स के रूप में किसी भरोसेमंद व्यक्ति को ही जोड़े। अकाउंट अकाउंट की सुरक्षा बढ़ाने के लिए मजबूत पासवर्ड या बायोमेट्रिक लॉक का इस्तेमाल करें। नियमित तौर पर ट्रांजैक्शन को चेक करते हैं, जिसके लिए आप नोटिफिकेशन को एक्टिव कर सकते हैं। लेनदेन की सीमा तय करना बेहतर विकल्प साबित होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews