PNB अप्रैल में बदल रहा पेमेंट से जुड़ा अपना ये नियम, यहाँ पढ़ें पूरी खबर

PNB अप्रैल में बदल रहा पेमेंट से जुड़ा अपना ये नियम, यहाँ पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पंजाब नेशनल बैंक अप्रैल से अपने एक अहम् नियम में बदलाव करने जा रहा है। इस लिहाज से ये खबर पंजाब नेशनल बैंक के खता धारकों के लिए महत्वपूर्ण है। PNB 4 अप्रैल से पॉजिटिव पे सिस्टम (Positive Pay System – PPS) लागू करने जा रहा है।

दर असल पॉजिटिव पेय सिस्टम (PPS) रिजर्व बैंक ऑफ़ इण्डिया (RBI) के निर्देश के तहत चैक भुगतान के लिए वैरिफिकेशन से जुड़ा है।  इसे लागू करने के पीछे बैंक फ्रॉड पर प्रभावी रोक लगाना है। ये नियम लागू होने के बाद वैरिफिकेशन नहीं होने पर चैक वापस भी किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें – पेट्रोल-डीज़ल के दामों ने आज फिर छुआ आसमान, नितिन गडकरी ने निकाला कुछ ऐसा समाधान, जाने यहाँ

जानकारी के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 4 अप्रैल से पॉजिटिव पे सिस्टम (Positive Pay System – PPS) लागू करने जा रहा है। अब यदि आप बैंक की शाखा अथवा डिजिटल भुगतान सिस्टम के माध्यम से 10 लाख रुपये या इससे ज्यादा राशि  का चैक जारी करते हैं तो आपके लिए PPS कन्फर्मेशन जरुरी होगा।

ये भी पढ़ें – MP Weather: प्रदेश में गर्मी के तेवर सख्त, 19 जिलों में 3 अप्रैल तक लू का अलर्ट, जानें शहरों का हाल

चैक जारी करते समय आपको एकाउंट नंबर, चैक नंबर, चैक की तारीख, चैक का अमाउंट और राशि प्राप्त करने वाले का नाम बैंक को बताना होगा, आपके ऐसा नहीं करने पर आपका चैक वापस हो जायेगा। बताया जा रहा है कि PPS बैंक फ्रॉड रोकने के लिए बनाया गया है। PNB से पहले स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया (SBI) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) इसे लागू कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : आधी रात को ट्रक में बैठकर घूमे पुलिस अधिकारी, दो सिपाही निलंबित

चैक जारी करने वाले व्यक्ति को PPS के तहत पूरी जानकारी बैंक को देनी होगी।  ये जानकारी SMS, नेट बैंकिंग, बैंक एप, अथवा ATM के माध्यम से दी जा सकती है।  जब चैक बैंक के अधिकारी की टेबल पर पहुंचेगा तो चैक जारी करने वाले द्वारा दी गई जानकारी को क्रॉस चैक किया जायेगा। यदि इसमें कोई कमी या शक दिखाई दिया तो चैक वापस कर दिया जायेगा और यदि सभी जानकारी सही पायी जाती है तो चैक क्लीरिएंस कम समय में हो जायेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews