Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम है बेहद खास, होगा लाखों का फायदा, मात्र 100 रुपये का करें निवेश, जानें डीटेल

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम है बेहद खास, होगा लाखों का फायदा, मात्र 100 रुपये का करें निवेश, जानें डीटेल

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की योजनाएं निवेश का सुरक्षित और फायदेमंद विकल्प माना जाता है। यदि आप भी सेविंग की योजना बना रहे हैं तो डाकघर की स्कीम्स आपके काम की साबित हो सकती है। हम आपको ऐसी ही एक योजना के बारे में बताने में जा रहे हैं, जिसमें कम निवेश पर लाखों का फायदा होता है। इस स्कीम का नाम रेकरिंग डिपॉजिट (RD Scheme) है। मात्र 100 रुपये के निवेश में आप आरडी की शुरुआत कर सकते हैं।

रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम डाकघर की स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स में से एक है। जिसमें हर महीने निवेश करना होता है। इनवेस्टमेंट की न्यूनतम सीमा 100 रुपये होती है। स्कीम का लाभ उठाने के लिए निवेशकों की आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। स्कीम 5 सालों में मैच्योर हो जाती है। बाद में इसे 5 साल के लिए एक्सटेन्ड भी किया जा सकता है। वर्तमान में इसपर 6.2 फीसदी ब्याज मिल रहा है। बता दें कि समय पर पैसे जमा ना करने पर 1 फीसदी की पेनल्टी लगती है। मतलब 100 रुपये के निवेश पर 1 रुपये और 5,000 रुपये पर 50 रुपये की पेनल्टी लगती है।

यदि निवेशक पाँच सालों  तक हर महीने 5000 रुपये जमा करता है, तो मैच्योरिटी के बाद उसे 3.52 लाख रुपये का रिटर्न मिलता है। वहीं 10 साल तक समान राशि जमा करने पर 8.32 लाख रुपये का रिटर्न मिलता है।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews