Post Office Scheme: कपल के लिए बेस्ट हैं पोस्ट ऑफिस की ये 2 योजनाएं, मिलेगा तगड़ा रिटर्न, पढ़ें पूरी खबर

Post Office Scheme: कपल के लिए बेस्ट हैं पोस्ट ऑफिस की ये 2 योजनाएं, मिलेगा तगड़ा रिटर्न, पढ़ें पूरी खबर

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस द्वारा कई योजनाएं चलाई जाती है। जिसका लाभ उठा नागरिक सुरक्षित रिटर्न के साथ अच्छी-खासी रकम भी कमा सकते हैं। डाकघर की ऐसी कई स्कीम्स हैं, जिसमें ज्वाइंट अकाउंट खुलवाने की इजाजत होती है। इन योजनाओं के तहत आकर्षक ब्याज के साथ-साथ अन्य कई सुविधाएं भी मिलती है। जो कपल्स के लिए बचत का बेस्ट विकल्प भी साबित हो सकते हैं। ऐसी ही दो योजनाओं के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

333 रुपये के निवेश पर मिलेगा लाखों का रिटर्न

डाकघर की रेकरिंग स्कीम (RD Scheme) बेहद की खास है। स्कीम के तहत एफडी से ज्यादा ब्याज भी मिलता है। 10 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति आरडी अकाउंट खुलवा सकता हैं। आप ज्वाइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं। मात्र 100 रुपये के निवेश से डिपॉजिट की शुरुआत की जा सकती है। आगे 10-10 रुपये के मल्टीपल में इन्वेस्ट करना होता है। ज्वाइंट अकाउंट खुलवाने के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होना अनिवार्य होता है। स्कीम के तहत 5.8 फीसदी ब्याज मिलता है।

इस स्कीम के तहत मिलेगी मंथली इनकम की गारंटी 

पोस्ट की खास योजनाओं में से एक मंथली इनकम स्कीम है। यह एक स्मॉल सेविंग स्कीम है। जो हर महीने इनकम की गारंटी देता है। योजना के तहत एकमुश्त निवेश करना होता है, जो पाँच सालों में मैच्योर होती हो। मैच्योरिटी के बाद हर महीने फिक्स्ड राशि खाते में आते रहती है। योजना के लिए ज्वाइंट अकाउंट खुलवाया जा सकता है। जिसके लिए दोनों निवेशकों को मिलाकर अधिकतम 9 लाख रुपये निवेश करने की अनुमति होती है। इसपर 6.6 फीसदी ब्याज मिलता है।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता है।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews