Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस योजना में मिलता है 14 लाख का रिटर्न, 95 रुपये से करें शुरुआत, सुरक्षित होगा भविष्य

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस योजना में मिलता है 14 लाख का रिटर्न, 95 रुपये से करें शुरुआत, सुरक्षित होगा भविष्य

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस कई तरह ही योजनाएं चलाती है। इन्हें सुरक्षित निवेश के अच्छा विकल्प भी माना जाता है। कई स्कीम्स के ब्याज दरों के सामने को बैंकों की एफडी भी फेल हो जाती है। डाकघर की योजनाएं नागरिकों के लिए विश्वसनीय भी बन चुके हैं। ऐसे ही एक खास योजना के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। जो आपके भविष्य को सुरक्षित करने में सहायक साबित हो सकता है।

जीवन में कब क्या घटित होगा, इसके बारे में कोई नहीं जानता है। लेकिन लोग आपातकालीन समय के लिए खुद को पहले से तैयार करना जरूरी होता है। ऐसी प्लानिंग करने वाले लोगों के लिए डाकघर “सुमंगल ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना (Sumangal Rural Postal Life Insurance Scheme)” चला रहा है। यह एक बीमा योजना है।

सुमंगल ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना का लाभ 19 वर्ष -45 वर्ष आयुवर्ग का कोई भी व्यक्ति उठा सकता है। स्कीम के तहत 10 लाख रुपये का बीमा मिलता है। पॉलिसीहोल्डर 15 साल और 20 साल में कोई भी एक मैच्योरिटी पीरियड का चयन कर सकता है। निवेशक मैच्योरिटी पूर्ण होने के पहले भी पैसा निकाल सकते हैं

यदि कोई 25 वर्षीय व्यक्ति 7 लाख रुपये सम एशयॉर्ड के साथ 20 साल के लिए बीमा खरीदता है तो उसे प्रतिदिन 95 रुपये प्रीमियम का भुगतान करना होता है। इस हिसाब से प्रतिमाह 2850 रुपये और 6 महीने में 17,100 रुपये का भुगतान करना होता है। मैच्योरिटी के समय आपको मनी बैक के साथ करीब 14 लाख रुपये की राशि मिलती है। सेक्शन 80सी के तहत टैक्स छूट की सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। बताया दें कि 15 साल की पॉलिसी लेने पर बीमित राशि पर 20 फीसदी मनी बैंक 6,9 और 12 साल पूरा होने पर मिलता है। 20 साल की पॉलिसी पर 8,12, 16 साल पूरे होने पर मनी बैक मिलता है।

(Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews