Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की ये 5 स्कीम बचत के लिए बेस्ट, सेविंग्स के साथ मिलती है सुरक्षा, जानें यहाँ

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की ये 5 स्कीम बचत के लिए बेस्ट, सेविंग्स के साथ मिलती है सुरक्षा, जानें यहाँ

Post Office Scheme: इंडिया पोस्ट ऑफिस कई योजनाओं की सुविधा देता है, जो आपके पैसे की बचत करने के साथ-साथ सुरक्षित रिटर्न की गारंटी भी देते है। आज हम अपको ऐसी ही 5 स्कीम के बारे में बताने जा रहें हैं। डाकघर की इन स्कीम के जरिए आप सेविंग्स करके लाखों की रकम जमा कर सकते हैं। बता दें की पोस्ट ऑफिस ने 1 अक्टूबर को तीन महीनों के लिए ब्याज दर तय कर दी है। ये दरें 31 दिसंबर तक लागू रहेंगे।

वरिष्ट नागरिक बचत योजना

यह पोस्ट ऑफिस की खास योजनाओं में से एक हैम जिस्मवन 7.6% का ब्याज मिलता है। साथ ही टैक्स पर भी छूट मिलती है। हालांकि यह स्कीम केवल बुजुर्गों के लिए होती है। रिटायरमेंट के बाद के लिए यह योजना बेस्ट ऑप्शन है। 55 साल के अधिक आयु वाले ही इसमें अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं।

सुकन्या समृद्ध योजना

यह डाकघर की शानदार योजनाओं में से एक है, खासकर बेटियों के लिए। इस स्कीम के तहत 7.6% का ब्याज मिलता है। इसमें भी टैक्स छूट की सुविधा भी मिलती है। खाता खुलवा लिए एक परिवार में केवल दो बेटियाँ होनी चाहिए है। खाता खुलवाने के 21 साल बाद यह मैच्योर होता है।

किसान विकास पत्र

इस स्कीम में 7% का ब्याज मिलता है। किसान विकास पत्र के तहत आपका पैसा डबल होकर मिलता है। कोई भी भारतीय नागरिक इसका लाभ उठा सकता है। कम से कम 1000 रुपये के निवेश पर अकाउंट खुलवाया जा सकता है। पाँच साल बाद योजना मैच्योर होती है।

PPF अकाउंट योजना

बचत के लिए यह बेस्ट योजना मानी जाती है। PPF अकाउंट योजना के तहत 7.1% का ब्याज मिलता है। ब्याज और मैच्योरिटी दोनों पर छूट मिलती है। 18 वर्ष के अधिक आयुवर्ग मात्र 100 रुपये में इस योजना का लाभ उठाया सकते है। 15 साल के बाद मोटी रकम का लाभ होता है।

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम

राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र योजना भी सेविंग के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। इस योजना के तहत 6.8% का ब्याज मिलता है। इसमें भी टैक्स छूट की सुविधा मिलती है। कोई भी भारतीय नागरिक इसका लाभ उठा सकता है। आप 1000 रुपये में इसे खरीद सकते हैं।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी योजना या स्कीम में निवेश करने की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा हो सकता है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews