काम की खबर: अगर आपके पास है PPF अकाउंट? तो अक्टूबर से बदलने जा रहे है ये 3 नियम, जानें क्या पड़ेगा असर?

अब एक से ज्यादा पीएफ अकाउंट रखने पर एक्शन लिया जाएगा। वहीं, पोस्ट ऑफिस की सेविंग अकाउंट पर 18 साल से कम उम्र के खाताधारक को ब्याज नहीं मिलेगा।
lic scheme

 PPF New Rules October 2024:सितंबर का महीना खत्म होने वाला है और जल्द ही अक्टूबर का महीना शुरू हो जाएगा। अगले महीने के पहले दिन से कई वित्तीय नियमों में बदलाव हो जाएगा।वही पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF के 3 नए रूल्स भी 1 अक्टूबर से लागू होने जा रहे हैं।खास बात ये है कि यह नियम अनियमित अकाउंट से लेकर रेगुलर अकाउंट होल्डर्स के लिए भी हैं।

दरअसल, पिछले महीने केंद्र सरकार ने पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) के नियमों में बदलाव किया है। फाइनेंस मिनिस्ट्री के डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स ने पोस्ट ऑफिसों के जरिए खोले गए मौजूदा पब्लिक प्रोविडेंट अकाउंट्स को सुव्यवस्थित करने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की थी।नए नियमों के अनुसार अब एक से ज्यादा पीएफ अकाउंट रखने पर एक्शन लिया जाएगा। वहीं माइनर्स और NRIs अकाउंट्स के लिए नियम में बदलाव होगा।

अक्टूबर से लागू होने वाले PPF के 3 नए नियम

पहला नियम: माइनर्स के नाम पर खोले गए PPF अकाउंट्स

  • पीपीएफ में पहला बदलाव माइनर के लिए खोले गए पीपीएफ अकाउंट को लेकर है।माइनर के नाम पर खोले गए अनियमित अकाउंट के लिए मैच्योरिटी का कैलकुलेशन उनके वयस्क होने की तिथि के आधार पर किया जाएगा।
  • वयस्क होने की अवधि यानि 18 वर्ष आयु होने तक पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट का ब्याज दर प्राप्त होगा यानि जिस अवधि के लिए अकाउंट एक्टिव रहा है, उसे उस डेट से माना जाएगा, जिस दिन व्यक्ति नियमित खाता खोलने के लिए पात्र होगा।
  • ऐसे अकाउंट्स के मैच्योरिटी पीरियड का कैलकुलेशन माइनर के एडल्ट होने की डेट से किया जाएगा। यानी वो डेट जिससे व्यक्ति अकाउंट खोलने के लिए एलिजिबल हो जाता है।

दूसरा नियम: NRIs के PPF अकाउंट्स

  • ऐसे एक्टिव NRI जिनके PPF अकाउंट्स 1968 के अंतर्गत खोले गए, जहां फॉर्म एच में खाताधारक की निवास स्थिति के बारे में विशेष रूप से नहीं पूछा गया है, ऐसे खाताधारकों को 30 सितंबर तक पोस्‍ट ऑफिस सेविंग्‍स अकाउंट (POSA) ब्याज मिलेगा। इस तारीख के बाद, ब्याज 0% होगा।
  • NRI के नाम पर खोले गए ऐसे PPF अकाउंट जिसमें फॉर्म-एच में रेजिडेंसी स्टेटस का खुलासा नहीं किया है, ऐसे में पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट ब्याज दर का लाभ मिलेगा। इसका फायदा उन निवेशकों को मिलेगा, जो 30 सितंबर 2024 तक NRI बनेंगे।

तीसरा नियम: एक से ज्यादा PPF अकाउंट्स

  • एक से अधिक PPF खाता होने पर प्राइमरी अकाउंट पर ही ब्याज मिलेगा, अन्य सभी खातों को का विलय प्राइमरी खाते में कर दिया जाएगा। इस रकम पर ही ब्याज मिलेगा।दो से अधिक अतिरिक्त खातों पर उनकी ओपनिंग की तारीख से 0% ब्याज मिलेगा।
  • किसी भी पोस्ट ऑफिस या एजेंसी बैंक में निवेशक के प्राइमरी अकाउंट पर स्कीम रेट के अनुसार ब्याज मिलेगा। हालांकि, इसमें शर्त यह है कि डिपॉजिट अमाउंट ईयरली सीलिंग लिमिट से ज्यादा न हो।
  • अगर दूसरे अकाउंट में बैलेंस है, तो उसे प्राइमरी अकाउंट के साथ जोड़ दिया जाएगा, इसमें शर्त यह है कि टोटल अमाउंट एनुअल इन्वेस्टमेंट लिमिट के भीतर रहे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews