75 डॉलर के नीचे पहुंचे क्रूड ऑयल के दाम, MP के इन शहरों में बढ़ा पेट्रोल-डीजल का भाव, जानें नए रेट

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट में पिछले 24 घंटों में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई है। ब्रेंट क्रूड 2.67 फीसदी की गिरावट के साथ 79.04 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच चुका है।  डब्ल्यूटीआई की कीमत 75 डॉलर के नीचे हो चुकी है, यह 2.39 फ़ीसदी की गिरावट के साथ 75.29 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा। बावजूद इसके देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हुए हैं।

इन शहरों में हुआ इजाफा

मध्य प्रदेश में आज ईंधन की कीमतों में राहत देखी गई है। प्रदेश में लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। 17 दिसंबर शनिवार को भी कहीं वृद्धि हुई है तो कहीं गिरावट हुई है।बालाघाट में 0.95 रुपये, मंदसौर में 0.59 रुपये, सीहोर में 0.64 रुपये, विदिशा में 0.36 रुपये, दमोह में 0.41 रुपये  की वृद्धि पेट्रोल में हुई है। दूसरी तरफ बेतूल 0.58 रुपये, ग्वालियर में 0.33 रुपये,  खरगोन में 1.02 रुपये, रायसेन में 0.59 रुपये और सतना में 0.67 रुपये की गिरावट देखी गई है।

डीजल का ऐसा है हाल

डीजल की औसतन 93.89 रुपये प्रति लीटर है। बालाघाट में 0.87 रुपये, डिंडोरी में 0.52 रुपये, मंदसौर में 0.54 रुपये,  मुरैना में 0. 45 रुपये और विदिशा में 0.32 रुपये की वृद्धि हुई है। भोपाल में इसक कीमत 93.90 रुपये प्रति लीटर है।

पेट्रोल के दाम

विदिशा, सिंगरौली, सागर, रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, ग्वालियर, देवास, भोपाल और अशोकनगर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। सिवनी, सीहोर, राजगढ़, मंदसौर, मुरैना, खंडवा, कटनी, झाबुआ, होशंगाबाद, हरदा, गुना, धार, दतिया, दमोह , छतरपुर, बेतूल और आगर मालवा में इसकी कीमत करीब 109 है। अनुपुर, बालाघाट, रीवा, शहडोल, श्योपुर में आज भी यह सबसे ज्यादा महंगा है, 1 लीटर की कीमत 111 रुपये से भी ज्यादा है। उमरिया, सीधी, शिवपुरी, सतना, डिंडोरी, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर में इसकी कीमत 110 रुपये के आसपास दर्ज की गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews