एक्शन मोड में RBI, इस बैंक का लाइसेंस रद्द, कारोबार बंद, एक पर लगा जुर्माना

होली के बाद आरबीआई की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एक बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। वहीं एक सहकारी बैंक पर पेनल्टी भी लगाई गई है। आइए जानें यह कदम क्यों उठाया गया?
RBI action

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने दो बैंकों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। कर्नाटक में स्थित शिमशा बैंक नियमिथा, मद्दूर, मांड्या जिला का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। वहीं महाराष्ट्र के नासिक में स्थित समृद्धि सहकारी बैंक लिमिटेड नंदगांव पर भारी जो जुर्माना लगाया गया है। इस बात की जानकारी 5 मार्च को प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी है।

आरबीआई के नोटिफिकेशन के मुताबिक शिमशा सहकारी बैंक नियमिथा का बैंकिंग लाइसेंस जुलाई 2024 को ही रद्द कर दिया था। बिजनेस बंद करने का आदेश जारी किया गया था। लेकिन कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले के बाद 24 जुलाई 2024 को पास किए गए अंतरिम ऑर्डर को ध्यान में रखते हुए इस बैंक को केवल 24 मई 2026 तक ही बिजनेस बंद आदेश दिया गया था। इस आदेश को कोर्ट ने 17 फरवरी 2026 को वापस ले लिया है। इसी के साथ आरबीआई का लाइसेंस कैंसिल करने का फैसला फिर से लागू कर दिया है।

क्यों रद्द हुआ था लाइसेंस?

आरबीआई के फैसले के बाद बैंक को कारोबार करने की अनुमति नहीं होगी। नया अकाउंट, लोन, पुनर्भुगतान इत्यादि बैंकिंग सेवाओं को ऑफर नहीं कर पाएगा। बता देंआरबीआई जुलाई 2024 में इस बैंक के पास पर्याप्त पूंजी न होने के कारण लाइसेंस रद्द करने का फैसला लिया गया लिया था। इसकी स्थिति इतनी खराब थी कि यह आपने जमाकर्ताओं को पुनर्भुगतान करने में भी असमर्थ था।

इस बैंक पर लगा जुर्माना 

आरबीआई ने समृद्धि सहकारी बैंक लिमिटेड 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। इस बैंक ने सही समय पर क्रेडिट इन्फॉर्मेशन कंपनियों के पास अपने ग्राहकों की  क्रेडिट जानकारी जमा नहीं की। इसका खुलासा 31 मार्च 2025 को किए गए एक संवैधानिक निरीक्षण में हुआ था। इसके बाद बैंक को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। नोटिस पर आए जवाब और व्यक्तिगत सुनवाई के दौरान दी गई प्रस्तुतियों के आधार पर सभी आरोप सही पाए गए। फिर आरबीआई ने पेनाल्टी लगाने का फैसला लिया।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews