दिसंबर के पहले दिन दिखा RBI का एक्शन, इन 2 बैंकों पर लगा भारी जुर्माना, जानें क्या है वजह?

आरबीआई ने दो बैंकों के खिलाफ सख्ती दिखाई है। दिसंबर महीने की पहले तारीख को बैंकिंग नियम तोड़ने पर पेनल्टी लगाई है। आइए जानें रिजर्व बैंक ने यह कदम क्यों उठाया है और क्या इसका असर कस्टमर्स पर भी पड़ेगा?
rbi action

दिसंबर में भी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की कार्रवाई जारी है। सोमवार को दो बैंकों पर मौद्रिक जुर्माना लगाया गया है, जो तमिलनाडु में स्थित हैं।आरबीआई ने इस एक्शन की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी है। दरअसल, मार्च 2024 में दोनों बैंकों के वित्तीय स्थिति को चेक करने के लिए निरीक्षण किया गया था। इस दौरान पता चला की बैंक नियमों का सही से अनुपालन नहीं कर रहे हैं।

जांच की रिपोर्ट के आधार पर दो बैंकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। व्यक्तिगत सुनवाई भी की गई। नोटिस पर आई प्रतिक्रिया और दी गई प्रस्तुतियों के आधार पर आरोपों की पुष्टि हुई। जिसके बाद पेनल्टी लगाने का फैसला लिया गया। द कल्लीदाईकुरुचि को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड पर 50, 000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं द अरनी को-ऑपरेटिव बैंक टाउन बैंक लिमिटेड पर आरबीआई ने 2 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई है।

क्या है वजह?

द अरनी को-ऑपरेटिव टाउन बैंक लिमिटेड ने अपने मेंबर्स को शेयर कैपिटल रिफंड करने दिया, जबकि उनका सीआरएआर  रेगुलेटरी मिनिमम सेबी कम था। इसके अलावा शेयर लिंकिंग टू बौरोइंग्स नॉर्म्स का पालन किए बिना कुछ लोन मंजूर किए। रेगुलेटरी लिमिट से ज्यादा लोन भी स्वीकृत किए।  बुलेट रीपेमेंट स्कीम के तहत रेगुलेटरी लिमिट से ज्यादा गोल्ड लोन की मंजूरी दी। वहीं द कल्लीदाईकुरुचि को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड ने अपने मेंबर्स को शेयर कैपिटल रिफंड करने दिया, जबकि इसका सीआरएआर भी रेगुलेटरी मिनिमम से भी कम था।

ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा?

आरबीआई  देश के सभी बैंकों को रेगुलेट करने का कम करता है। नियमों का सही से अनुपालन सुनिश्चित करता है। ताकि ग्राहकों के हितों की रक्षा सुनिश्चित हो सके। साथ ही बैंकिंग सेक्टर में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसीलिए  फाइनेंशियल स्टेटस को चेक करने के लिए इंस्पेक्शन भी किए जाते हैं। हालांकि इस कार्रवाई का असर ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा। इस बात की पुष्टि केंद्रीय बैंक ने की है। कस्टमर पहले की तरह बैंक के साथ  ट्रांजेक्शन और एग्रीमेंट को जारी रख सकते हैं।

आरबीआई एक्शन का नोटिफिकेशन यहाँ देखें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews