RBI Benchmark Bond: आरबीआई इस दिन करेगा नए बेंचमार्क बॉन्ड की घोषणा, नोट कर लें तारीख, जानें कब होगी नीलामी

rbi action

RBI Benchmark Bond: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया नया बेंचमार्क बॉन्ड लॉन्च करने की तैयारी में जुटा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त के पहले सोमवार को 10-वर्षीय बॉन्ड की घोषणा हो सकती है। 7 अगस्त को बॉन्ड की घोषणा हो सकती है। वहीं 11 अगस्त को इसकी नीलामी शुरू होने की संभावना हैं। उम्मीद है कि आरबीआई जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक घोषणा करेगा।

केन्द्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार मौजूद 10-वर्षीय बॉन्ड 7.26 फीसदी 2023 पर बकाया राशि 1.5 करोड़ तक पहुँच चुका है। अब तक देखा गया है कि बेंचमार्क बॉन्ड के 10 वर्ष पूरे होने पर आरबीआई नया बॉन्ड लॉन्च करता है। इसलिए जल्द ही नए बेंचमार्क बॉन्ड की घोषणा का अंदाजा लगाया जा रहा है।

बात कूपन की करें तो मनी मार्केट डीलरों के मुतबिक नए बेंचमार्क बॉन्ड का कूपन 7.10% और 7.20% के बीच हो सकता है। एलआईसी म्यूचुअल फंड एसेट मैनेजमेंट के फंड मैनेजर संजय पवार के मुताबिक बॉन्ड पर 3-5 बेसिस पॉइंट का डिस्काउंट भी मिल सकता है। बता दें कि वर्तमान के बेंचमार्क बॉन्ड का कूपन 7.26% निर्धारित किया गया था, जिसके जरिए 12 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।

डीलरों के अनुसार नीलामी के दौरान बोली कई मूल्य पद्धति में होगी। मल्टीपल प्राइस मेथड के तहत सफल बोलीदाताओं को अलॉटेड सरकारी सेक्योरिटीज के लिए उसी दर पर भुगतान करना होगा, जिस रेट पर उन्होनें बोली लगाई हो।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews