RBI का बड़ा फैसला, जनवरी में बंद हो जाएंगे ये 3 तरह के बैंक अकाउंट, कहीं आपका खाता भी तो इनमें से एक नहीं?

नए साल में आरबीआई के नए नियम लागू होंगे। केन्द्रीय बैंक ने निष्क्रिय खातों को लेकर चिंता व्यक्त की है। ऐसे अकाउंट को बंद करने का निर्देश सभी बैंकों को दिया है।
RBI Rules for Bank Account

Bank Accounts: भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकिंग सिस्टम में कई बदलाव किए हैं। 1 जनवरी से बैंक खाता को लेकर नए नियम लागू होने वाले हैं। इसका प्रभाव लाखों खाताधारकों पर पड़ेगा। आरबीआई ने निर्देशानुसार 3 विशेष तरह के अकाउंट बंद हो जाएंगे।

यह कदम आरबीआई ने धोखाधड़ी के मामलों पर लगाम लगाने के लिए उठाया है। इससे बैंकिंग सेक्टर में ट्रांसपेरेंसी और सुरक्षा दोनों बढ़ेगी। नए नियम लगी होने पर फ्रॉड का खतरा भी कम होगा। डिजिटलाइजेक्शन को बढ़ावा मिलेगा। इन बदलावों की जानकारी पहले से होगा जरूरी है, ताकि आप अपने खाते को बंद होने से बचा सकें।

बंद हो जाएंगे ये अकाउंट (RBI Rules for Bank Account)

  • निष्क्रिय खाते- आरबीआई ने ऐसे खाते को बंद करने का निर्देश दिया है, जो 12 महीने या इससे अधिक समय से बंद हैं। कोई गतिविधि नहीं हुई है। इससे स्कैम के मामले कम होंगे। सुरक्षा भी बढ़ेगी।
  • डोरमेंट अकाउंट– ऐसे बैंक अकाउंट जिसमें लगातार 2 सालों से कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है।
  • जीरो बैलेंस अकाउंट– ऐसे खाते जिसकी राशि लंबे समय से शून्य है।

ग्राहक करें ये काम (Banking News)

आरबीआई ने यह फैसला ग्राहकों की सुरक्षा और बैंक प्रबंधन में सुधार लाने के लिए लिया है। यदि आपका भी खाता इस लिस्ट में शामिल है तो जल्द से कार्रवाई करें। केवाईसी परिकरिया पूरी करें। बैंक अकाउंट में लेनदेन करते रहें। खाते में न्यूनतम राशि बनाए रखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews