Hindi News

Retail Inflation: राहत भरी खबर, 15 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंची खुदरा महंगाई दर, ये हैं नए आँकड़े

Published:
Retail Inflation: राहत भरी खबर, 15 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंची खुदरा महंगाई दर, ये हैं नए आँकड़े

Retail Inflation: कंज्यूमर परिसे इंडेक्स (CPI) के नए आँकड़े जारी हो चुके हैं। देश की खुदरा महंगाई दर में गिरावट आई है। मार्च महीने में रीटेल इंफ्लेशन घटकर 5.66 प्रतिशत तक पहुँच चुका है। जो 15 महीने का सबसे निचला स्तर है। वर्ष 2022 मार्च में महंगाई दर 6.95 फीसदी थी, जो वर्तमान आंकड़ों के मुकाबले 1.29 फीसदी अधिक थी। वहीं फरवरी 2023 में दरें 6.44 फीसदी पर बनी हुई थी।

मार्च 2023 में खुदरा महंगाई दर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के तय सीमा ने अंदर आ गई है। बता दें कि आरबीआई ने खुदरा महंगाई को 2-6 प्रतिशत के बीच में रखने का लक्ष्य निर्धारित किया था। 3 अप्रैल से लेकर 6 अप्रैल तक मौद्रिक नीति की बैठक आयोजित हुई थी। जिसमें केन्द्रीय बैंक ने रेपो रेट में को बदलाव नहीं किया। मीटिंग के दौरान वित्तवर्ष 2024 में खुदरा महंगाई दर में गिरावट के अनुमान लगाए गए थे। अनुमानित खुदरा महंगाई दर 5.2 फीसदी है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश के ग्रामीण इलाकों में खुदर महंगाई दर 5.51 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं शहरी इलाकों में यह दरें 5.89 फीसदी रही। कोर इंफ्लेशन रेट 6.1 फीसदी से घटकर 5.8 फीसदी तक पहुँच चुका है। फूड महंगाई दर 4.79 फीसदी, फ्यूल इंफ्लेशन रेट 8.91 फीसदी और हाउसिंग इंफ्लेशन रेट 4.96 फीसदी रही। वहीं सब्जियों की महंगाई दर माइनस 8.51 फीसदी, कपड़ों और फुटवियर की महंगाई दर 8.18 फीसदी और दलों की महंगाई दर 4.33 फीसदी दर्ज की गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews