Retail Inflation: जनता को मिली राहत, एक साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंची महंगाई दर, पढ़ें पूरी खबर

Retail inflation

Retail Inflation: महंगाई से परेशान आम आदमी के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार द्वारा जारी किये गए नए आंकड़ों के मुताबिक भारत में खुदरा महंगाई दर में गिरावट देखी गई है। साल 2022 में महंगाई सबसे निचले स्तर पर जा चुकी है। दिसंबर 2022 में खुदरा महंगाई डर 5.72 फीसदी रही है। वहीं नवंबर में यह 5.88 फीसदी दर्ज की गई थी। 2021 के दिसंबर में दरें 5.66 फीसदी देखी गई थी। वहीं देश का इन्डस्ट्रीयल प्रोडक्शन भी नवंबर 2022 में 7.1 फीसदी बढ़ता नजर आया है। हालांकि अक्टूबर में गिरावट हुई थी।

खाद्य पदार्थों के दाम घटने से आई गिरावट

नेशनल स्टैटिकल ऑफिस (NSO) द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक महंगाई दरों में गिरावट खाने-पीने की चीजों में नरमी के कारण हुई है। दिसंबर में फूड इंफ्लेशन रेट का आंकड़ा कम होकर 4.19 फीसदी पर पहुँच गया। जो साल पिछले साल के दिसंबर के मुकाबले दरों में 0.48 फीसदी की गिरावट हुई है। बीते महीने में सब्जियों के भाव में 15 फीसदी की कमी दर्ज की गई। जो नवंबर में 8 फीसदी तक था।

आरबीआई के दायरे के अंदर महंगाई

रिपोर्ट के मुताबिक यह तीसरा महिना रहा, जब महंगाई दरों में गिरावट देखी गई। साथ ही लगातार दूसरे महीने रीटेल इंफ्लेशन आरबीआई द्वारा निर्धारित दायरे में रहा, जो 2-6 फीसदी है। इससे पहले कई अर्थशास्त्रियों ने दिसंबर के महंगाई दरों को लेकर अनुमान लगाया था की यह 5.9 फीसदी तक जाएगा। बता दें की खुदरा महंगाई दरों के आँकड़े कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर मापे जाते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews