भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने रुपे डेबिट कार्ड से जुड़े नियमों (RuPay Debit Card Rules) में बड़ा बदलाव किया है। जिसका पालन सभी प्राइवेट ओर पब्लिक सेक्टर बैंकों को करना होगा। नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले हैं। एनपीसीआई के निर्देशानुसार पीएसबी, पीएनबी, केनरा बैंक बैंक, एचडीएफसी समेत कई बैंकों इन बदलावों की घोषणा भी कर दी है।
रुपे डेबिट कार्ड के दो अलग-अलग वेरिएन्ट के लिए लाउंज एक्सेस ऑफरिंग में बदलाव हुआ है। प्लेटटिनम डेबिट कार्ड पर एयरपोर्ट और रेलवे लाउंज एक्सेस नहीं मिलेगा। इंटनेशनल और घरेलू दोनों फ्लाइट पर यह बदलाव लागू होगा। बैंक 31 मार्च 2026 तक लाउंज एक्सेस बेनिफिट मैनेजमेंट सिस्टम के तहत खर्च से के आधार पर यह सुविधा ऑफर कर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
कई बैंकों ने बंद की रुपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड पर लाउंज सुविधा
एनपीसीआई के निर्देशानुसार कई बैंकों ने प्लेटटिनम डेबिट कार्ड के लिए कंप्लीमेंट्री लाउंज सुविधा बंद करने का ऐलान कर दिया है। यह बदलाव 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा। इस सूची में बैंक ऑफ़ बड़ौदा, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, ESAF, केनरा बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक शामिल हैं।
सेलेक्ट डेबिट कार्ड के नियम
सिलेक्ट डेबिट कार्ड को एयरपोर्ट लाउंज और रेलवे लाउंज एक्सेस बेनिफिट मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) के तहत खर्च के आधार पर दिया जाएगा। घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट दोनों पर यह बदलाव लागू होगा। यानि उपयोगकर्ताओं को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए हर तिमाही एक निर्धारित खर्च करना होगा। ऐसा न करने पर फ्री लाउंज सर्विस नहीं मिलेगी।
बैंक प्लेटिनम और सिलेक्ट फीचर क्रेडिट कार्ड के लिए बैंक जारीकर्ता और रुपे के बीच कस्टमाइज्ड फीचर कार्ड ऑफर के तहत लाउंज एक्सेस की सुविधा जारी कर सकते हैं।
RuPay-_-OC045-_-FY25-26-_-Update-on-Lounge-Access-on-Debit-Cards