Saving Scheme: एसबीआई की ये स्कीम कर देगी मालामाल, बस 167 रुपये की करें बचत, मिलेगा तगड़ा रिटर्न

Saving Scheme: एसबीआई की ये स्कीम कर देगी मालामाल, बस 167 रुपये की करें बचत, मिलेगा तगड़ा रिटर्न

SBI Money Saving Scheme: आम आदमी के जीवन में बचत का विशेष महत्व होता है। एक व्यक्ति अपने कमाई और खर्चों का आकलन करते हुए भविष्य की जरूरतों के लिए पैसे जमा सकता है। सेविंग के कई बैंक विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रहे हैं। इसमें देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक पीछे कैसे छूट सकता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) भी फिलहाल अलग-अलग स्कीम की सुविधाएं अपने ग्राहकों को दे रहा है। जिसमें से एक रेकरिंग डिपॉजिट है। इसे सुरक्षित निवेशक के बेहतरीन विकल्प माना जाता है।

विभिन्न अवधि के लिए ब्याज दर भी अलग

एसबीआई के आरडी स्कीम में निवेशकों को निर्धारित समय के लिए पैसे जमा करने होते हैं। बैंक फिलहाल इसपर अधिकतम 6.8 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है। हालांकि अलग-अलग अवधि के लिए ब्याज दर भी अलग होता है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.50 फीसदी ब्याज मिल रहा है। बैंक ने योजना के ब्याज दरों में इस साल फरवरी में ही बदलाव किया किया था। ज्यादा से ज्यादा ब्याज का लाभ उठाने के लिए आप 1 से 2 साल के रेकरिंग स्कीम लें सकते हैं। 5 साल से 10 साल के आरडी पर समान्य ग्राहकों को 6.50 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.5 फीसदी इंटरेस्ट मिल रहा है।

ये रहा कैलकुलेशन

योजना की शुरुआत मात्र 100 रुपये से की जा सकती है। यदि कोई हर महीने 5000 रुपये यानि करीब 167 रुपये की बचत करता है तो मैच्योरिटी के दौरान उसे 3,54,957 रुपये का रिटर्न मिलता है। जिसमें 3 लाख रुपये जमा राशि होती है। वहीं 54,957 रुपये ब्याज का होता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल समान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews