ग्राहकों को झटका, अब इस प्राइवेट बैंक ने घटाया सेविंग्स अकाउंट पर ब्याज, 25 BPS की कटौती, चेक करें नए रेट 

आईसीआईसीआई बैंक ने सेविंग्स अकाउंट पर ब्याज घटा दिया है। रेपो रेट में कटौती के बाद यह फैसला लिया है। आइए जानें अब कितनी जमाराशि पर कितना रिटर्न मिलेगा?
savings account rates

AI Generated

कई लोग सेविंग्स अकाउंट को बचत के लिए बेहतर विकल्प मानते हैं। बैंक इसपर ब्याज (Savings Account Rates) भी ऑफर करते हैं, जो आरबीआई द्वारा निर्धारित मौद्रिक नीति, बाजार की स्थिति और मुद्रास्फीति पर निर्भर करती है। रेपो रेट घटने के बाद कई बैंकों ने बचत जमा खातों के ब्याज दरों में कटौती की है। एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के बाद इस लिस्ट में आईसीआईसीआई बैंक भी शामिल हो चुका है।

आईसीआईसीआई बैंक ने सेविंग्स अकाउंट के इंटरेस्ट रेट में 25 बीपीएस यानि 0.25% की कटौती की है। नई दरें 16 अप्रैल बुधवार से प्रभावी हो चुके हैं। बता दें कि ब्याज दरों की गणना दैनिक शेष राशि के आधार पर होती है। इसे तिमाही आधार पर लागू किया जाता है। ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक बैंक 50 लाख रुपये से कम की जमा राशि पर 2.75% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं 50 लाख रुपये या इससे अधिक के रकम के लिए इंटरेस्ट रेट 3.25% है।

एफडी के लिए ब्याज दरें 

फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों को 16 अप्रैल 2025 को अपडेट किया गया है। बैंक 3 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर 7 दिन से लेकर 10 साल के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 7.25% रिटर्न ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त ब्याज भी दे रहा है, उनके लिए इंटरेस्ट रेट 3.50% से लेकर 7.85% है। सबसे ज्यादा ब्याज 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम के टेन्योर पर मिल रहा है। 5 साल के टैक्स सेवर एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% रिटर्न बैंक दे रहा है।

एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक सेविंग्स अकाउंट दरें 

प्राइवेट सेक्टर के दोनों बैंकों ने भी सेविंग्स अकाउंट पर 0.25% कम ब्याज देने का ऐलान किया है। 50 लाख रुपये से कम की जमा रही के लिए इंटरेस्ट रेट 2.75% है। वहीं 50 लाख से अधिक रकम पर 3.25% ब्याज मिलेगा। देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक 10 करोड़ रुपये तक की जमाराशि पर 2.70% ब्याज दे रहा है। वहीं 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के लिए इंटरेस्ट रेट 3% है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews