SBI अकाउंट होल्डर्स ध्यान दें! 16 जुलाई को नहीं मिलेगी कई सुविधाएं, सही समय पर निपटा लें जरूरी काम 

16 जुलाई को एसबीआई खाताधारकों को कई सेवाएं नहीं मिलेगी। ट्रांजैक्शन में रुकावट आ सकती है। सही समय पर जरूरी काम न निपटाने से कई परेशानी भी होगी। आइए जानें किन-किन सर्विस का लाभ नहीं मिलेगा?
sbi customers alert

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। SBI ने डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। इससे संबंधित एक पोस्ट भी सोशल मीडिया “X” पर शेयर किया है। 16 जुलाई को कई सेवाएं ठप रहेगी। हालांकि सर्विस का लाभ बस कुछ घंटे नहीं मिलेगा। बाद में सुविधाएं फिर से पहले ही तरह चालू हो जाएगी। कस्टमर्स को इसकी जानकारी जरूर होनी चाहिए। ताकि वे सही समय पर अपने जरूरी काम निपटा सकें। वरना बाद में परेशानी हो सकती है।

ग्राहकों को कल सुबह 1:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक कई सेवाओं का लाभ नहीं मिलेगा। यह कदम एसबीआई में रखरखाव से संबंधित गतिविधियों के कारण उठाया है। इस दौरान बैंक सिस्टम में अपडेट करेगा। ताकि ग्राहकों के लिए सुरक्षित और सुलभ सेवाएं सुनिश्चित हो सके। सभी बैंक निर्धारित समय पर मेंटेनेंस करते हैं। 12 जुलाई को एचडीएफसी बैंक की कुछ सेवाएं भी बाधित थी।

इन सुविधाओं का लाभ नहीं मिलेगा?

डाउनलोड टाइम के दौरान इंटरनेट बैंकिंग, रिटेल, मर्चेंट, योनो लाइट, सीआईएनबी, योंनो लाइट, बिजनेस वेब और मोबाइल ऐप सर्विस बाधित रहेगी। यूपीआई, आईएमपीएस, आरआईएनबी, एटीएम NEFT और आरटीजीएस जैसी सुविधाओं का लाभ अस्थाई तौर पर नहीं मिलेगा। बुधवार को निर्धारित समय यानि सुबह 2:10 बजे के बाद सेवाएं फिर से रिज्यूम हो जाएंगी। इस दौरान  ग्राहकों को लेनदेन में परेशानी हो सकती है। वे इन प्लेटफॉर्म के जरिए अपने दोस्तों और परिवार के साथ पैसों का लेनदेन नहीं कर पाएंगे। 

एसबीआई ने ग्राहकों को दी ये सलाह 

सर्विस प्रभावित होने के बाद ग्राहकों के लिए ट्रांजैक्शन मुश्किल होगा। ऐसे में देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने यूपीआई लाइट सर्विस का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। बता दें कि यूपीआई का एक सिंपल वर्ज़न है, जो रियल-टाइम ट्रांजैक्शन की सुविधा प्रदान करता है। बिना इंटरनेट कनेक्शन भी यूजर्स पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। प्रत्येक यूजर एक बार में 500 रुपये तक का ट्रांजैक्शन कर सकता है। हालांकि डेली लिमिट 2 हजार रुपये तक होती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews