SBI ग्राहक ध्यान दें! 7 सितंबर को बंद रहेंगी कई सेवाएं, सही समय पर निपटा लें जरूरी काम 

रविवार को एसबीआई की कई सर्विस उपलब्ध नहीं रहेगी। जिसके ग्राहकों को कई परेशानी कोई। YONO, योनो लाइट और अन्य कई सेवाएं इस लिस्ट में शामिल हैं। समय की जानकारी ग्राहकों को होनी चाहिए। ताकि वे सही समय पर जरूरी काम पूरा कर सकें। 
sbi customers alert

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने डाउन  टाइम अलर्ट (SBI Customers Alert) जारी किया है। 7 सितंबर शनिवार को कई सेवाएं बाधित रहेंगी। इससे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऑफिशियल वेबसाइट पर एसबीआई ने इस बात की जानकारी साझा की है। हालांकि सेवाएं कुछ समय के लिए ही प्रभावित रहेंगी, इसके बाद फिर से पहले ही तरह इनका लाभ उठाया जा सकता है।

यह कदम देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया है। सिस्टम में कई अपग्रेड किए जाएंगे। सभी बैंक समय-समय पर मेंटेनेंस का काम करते हैं। ताकि ग्राहकों के लिए निर्बाध सेवा सुनिश्चित हो सके।  इसलिए ग्राहकों को सही समय पर इन सेवाओं से संबंधित जरूरी काम पूरा करने की सलाह दी जाती है। ध्यान देने वाली बात यह कि रविवार होने के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे।

कब कौन सी सर्विस नहीं मिलेगी?

एसबीआई ने बताया कि 7 सितंबर रविवार को  1:20 AM से लेकर 2:20 AM तक पूरे एक घंटे इंटरनेट बैंकिंग, रिटेल, मर्चेन्ट योनो लाइट, CINB, YONO, योनो बिजनेस वेब और मोबाइल ऐप सर्विस बाधित रहेंगी। ऑनलाइन लेनदेन नहीं कर पाएंगे। अन्य सेवाओं पर पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कस्टमर्स एटीएम के जरिए लेनदेन कर पाएंगे। इसके अलावा यूपीआई लाइट भी काम करेगा।

बता दें यूपीआई लाइट के जरिए यूजर्स 1,000 रूपये प्रतिदिन का ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। यह फास्ट और पिन फ्री लेनदेन की सुविधा प्रदान करता है। वॉलेट का अधिकतम बैलेंस 5,000 रुपये है। एटीएम यूजर्स इस दौरान पिन जनरेट और बदलाव कर पाएंगे। चेक बुक रिक्वेस्ट, मोबाइल नंबर अपडेट, डेबिट कार्ड लिमिट अपडेट जैसे काम को निपटाया जा सकता है। क्रेडिट कार्ड सर्विस भी मिलेगी।

इससे पहले बंद हुई थी ये सर्विस 

बता दें एसबीआई ने कुछ दिन पहले ही कॉर्पोरेट वेबसाइट बंद होने का ऐलान किया था। यह सेवा 2 सितंबर रात 11 बजे से लेकर 3 सितंबर सुबह 2 बजे तक बाधित थी। यह कदम भी शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया गया था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews