SBI का ऐलान: 1 दिसंबर से बदल जाएंगे डेबिट कार्ड से जुड़े नियम, यूजर्स पर पड़ेगा असर

डेबिट कार्ड से जुड़े नियमों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बदलाव किया है। यूजर्स को अब अधिक शुल्क का भुगतान करना होगा। सैलेरी पैकेज अकाउंट होल्डर्स को अब अनलिमिटेड फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा नहीं मिलेगी। 
Debit Card new rules

AI Generated Image

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने एटीएम से जुड़े नियमों (SBI Debit Card Rules) में बदलाव किया बया है। कुछ डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन सर्विस चार्ज बढ़ाया गया है। इस बात की जानकारी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर दी है। नए नियम 1 दिसंबर से लागू होंगे। खाताधारकों को इसकी जानकारी होनी चाहिए। अब सेविंग अकाउंट के सभी वेरिएंट के लिए प्रत्येक महीने फ्री ट्रांजैक्शन के लिमिट पांच होगी। इसमें फाइनेंशियल और नॉन- फाइनेंशियल दोनों प्रकार के ट्रांजेक्शन शामिल हैं।

यदि सीमा से अधिक ट्रांजेक्शन होता है, तो यूजर्स को फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए 23 रुपये +जीएसटी शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं नॉन-फाइनेंशियल लेनदेन मे लिए प्रति कैश विथ्ड्रॉल के लिए 11 रुपये फीस लगेगी, जो पहले 10 रुपये थी। बता दें कि इससे पहले बैंक ने 1 फरवरी 2025 को एटीएम शुल्क में बदलाव किया था।

सैलेरी सेविंग्स अकाउंट के लिए नियम 

सैलरी पैकेज सेविंग अकाउंट होल्डर्स के लिए मंथली फ्री ट्रांजेक्शन के लिमिट सभी केंद्रों पर 10 होगी। इससे पहले अनलिमिटेड फ्री लेनदेन की सुविधा ग्राहकों को मिलती थी। लिमिट से अधिक ट्रांजेक्शन होने पर प्रत्येक कैश विथ्ड्रॉल के लिए 23 रुपये प्लस जीएसटी शुल्क का भुगतान करना होगा। नॉन फाइनेंशियल लेनदेन के लिए शुल्क 11 रुपये प्लस जीएसटी होगा।  इससे पहले बैंक कोई शुल्क नहीं लेता था।

करेंट अकाउंट के लिए कया हैं नियम?

करेंट अकाउंट (पर्सनल और बिजनेस सेगमेंट) के लिए प्रत्येक फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए 23 रुपये+जीएसटी शुल्क का भुगतान करना होगा, जो पहले 21 रुपये+गसर था। वहीं नॉन फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए शुल्क 11 रुपये प्लस जीएसटी होगा। किसान क्रेडिट कार्ड अकाउंट होल्डर के लिए अभी भी अन्य बैंकों के एटीएम में फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलेगी।  एसबीआई एटीएम या बैंक के एटीएम से अभी भी कार्डलेस कैश विथ्ड्रॉल बिल्कुल मुफ्त होगा।

क्रेडिट कार्ड  नियम भी बदले गए 

1 नवंबर को एसबीआई ने क्रेडिट कार्ड के जुड़े नए नियम लागू कर दिए हैं। अब थर्ड पार्टी ऐप के जरिए स्कूल-कॉलेज फीस समेत समय एजुकेशन पेमेंट पर क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 1% शुल्क देना होगा। हालांकि यह बदलाव स्कूल या कॉलेज की सीधा वेबसाइट से या POS मशीन से लेनदेन करने पर लागू नहीं होगा। अब 1000 रुपये से अधिक वॉलेट लोड ट्रांजेक्शन के लिए भी 1% शुल्क लगेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews