
SBI Scheme: देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाता है, जो निवेशकों को सुरक्षा के साथ-साथ अच्छा रिटर्न भी देते हैं। ऐसे ही योजनाओं में से एक “WeCare FD Scheme” है। इस स्कीम को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को ज्यादा ब्याज ऑफर करने के लिए शुरू किया था। एसबीआई वीकेयर एफडी स्कीम कुछ दिनों में बंद हो जाएगी। इसमें निवेश करने की डेडलाइन 31 मार्च 2024 है।
कितना मिलता है रिटर्न?
वीकेयर एफडी स्कीम में वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना मेनन 0.50% ज्यादा ब्याज मिलता है। स्कीम के तहत वर्तमान में 5 साल से 10 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.50% ब्याज मिल रहा है । इसमें 2 करोड़ रुपए के कम की राशि निवेश कर सकते हैं।
स्कीम की विशेषताएं
एसबीआई के इस स्कीम के तहत कई सुविधाओं का लाभ भी मिलता है। टर्म डिपॉजिट पर एडिशनल 0.80% ब्याज मिलता है। नेट बैंकिंग और Yono एप के जरिए भी इसका लाभ उठाया जा सकता है। लोन की सुविधा भी उपलब्ध होती है। मासिक/त्रैमासिक ब्याज मिलता रहता है। यदि कोई व्यक्ति मैच्योरिटी से पहले पैसा निकलता है तो उसे 0.50% जुर्माना भरना पड़ता है।
यह स्कीम भी हो जाएगी बंद
वीकेयर एफडी स्कीम के साथ-साथ अमृत कलश स्कीम भी बंद होने जा रही है। इस योजना के तहत 400 दिनों के एफडी पर 7.10% ब्याज मिलता है। इसमें कोई भी निवेश कर सकता है।

