548 अंक की गिरावट लेकर सेंसेक्स 77,311 पर बंद हुआ, यहां जानें आज के शेयर बाजार का पूरा अपडेट!

आज यानी सोमवार, 10 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 548 अंक गिरकर, जबकि निफ्टी 178 अंक गिरकर बंद हुआ। आज एनर्जी और आईटी शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली।
आज भारतीय शेयर बाजार में हल्की तेजी, सेंसेक्स में 50 अंकों की बढ़त, निफ्टी भी हरे निशान में खुला

—Share market

आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ। सेंसेक्स 548 अंकों की गिरावट के साथ 77,311 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने अपने कारोबार की शुरुआत 77,789 के स्तर से की थी और आज का उच्चतम स्तर 77,849 रहा। वहीं, निफ्टी 178 अंकों की गिरावट के साथ 23,381 के स्तर पर बंद हुआ।

दरअसल निफ्टी ने अपने कारोबार की शुरुआत 23,543 की थी आज 23568 निफ्टी ने अपना सबसे हाई बनाया, जबकि दिन के कारोबार के दौरान निफ्टी 23316 के स्तर तक खिसक गया। आज दिन के अंत तक सेंसेक्स के 30 शहरों में से 24 में गिरावट दिखाई दी जबकि 6 शेयर तेजी लेकर बंद हुए आज के कारोबार में एनर्जी आईटी और मेटल शेयर्स में लाल निशान में कारोबार दिखाइए।

आज ओपन हुआ अजाक्स इंजीनियरिंग लिमिटेड का आईपीओ

बता दें कि आज अजाक्स इंजीनियरिंग लिमिटेड का आईपीओ ओपन हुआ है। यह आईपीओ 13 फरवरी तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा और 17 फरवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 1,269.35 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास कर रही है। आईपीओ 10 फरवरी को खुला और 12 फरवरी को बंद होगा। यदि आप भी इस आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं, तो मिनिमम 14,467 रुपये का निवेश करना होगा।

शुक्रवार को भी बाजार में थी गिरावट

इससे पहले, शुक्रवार को भी भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। दरअसल, 7 फरवरी के कारोबार पर नजर डालें, तो सेंसेक्स 197 अंकों की गिरावट के साथ 77,807 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 43 अंकों की गिरावट के साथ 23,559 के स्तर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को BSE मिड कैप में 55 अंकों की तेजी देखने को मिली और कारोबार 43,050 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई स्मॉल-कैप 341 अंकों की गिरावट के साथ 50,164 के स्तर पर बंद हुआ।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews