शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन रौनक, सेंसेक्स 82,100 के पार; ऑयल एंड गैस शेयरों में 3% की उछाल

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहा। सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 82,170 पर और निफ्टी 100 अंक की बढ़त के साथ 25,300 के स्तर पर पहुंच गया। विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बावजूद घरेलू निवेशकों की मजबूत खरीदारी से बाजार को सहारा मिला।
आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी 24,100 के नीचे फिसला, पढ़ें यह खबर

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन तेजी का माहौल है। मंगलवार की बढ़त को जारी रखते हुए बाजार आज भी हरे निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में BSE सेंसेक्स 300 अंक की मजबूती के साथ 82,170 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, NSE निफ्टी में भी 100 अंकों की बढ़त देखी गई और यह 25,300 के महत्वपूर्ण स्तर पर पहुंच गया।

बाजार में इस तेजी को ऑयल एंड गैस और बैंकिंग सेक्टर के शेयर लीड कर रहे हैं। सेंसेक्स के 30 प्रमुख शेयरों में से 21 में खरीदारी देखी जा रही है, जबकि 9 शेयर लाल निशान में हैं।

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

आज के कारोबार में ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा 3% तक की तेजी है। इसके अलावा मीडिया, प्राइवेट बैंक और रियल्टी सेक्टर के इंडेक्स में भी बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं, कुछ शेयरों में मुनाफावसूली का दबाव भी बना हुआ है।

प्रमुख शेयरों की बात करें तो एक्सिस बैंक, BEL और अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में 2% तक की मजबूती आई है। दूसरी ओर, एशियन पेंट्स, मारुति और इंफोसिस जैसे दिग्गज शेयरों में 5% तक की गिरावट दर्ज की गई है।

वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 2.21% और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.49% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, जापान का निक्केई 0.58% की गिरावट पर है। इससे पहले मंगलवार (27 जनवरी) को अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। डाउ जोन्स 0.83% गिरकर बंद हुआ, जबकि नैस्डेक में 0.91% की तेजी रही।

FII बेच रहे, DII खरीद रहे

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बिकवाली का सिलसिला जारी है। 27 जनवरी को FIIs ने कैश मार्केट में 3,068 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 8,999 करोड़ रुपए की जोरदार खरीदारी कर बाजार को सहारा दिया। इससे पहले दिसंबर महीने में भी FIIs ने 34,350 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी, जबकि DIIs ने 79,620 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।

गौरतलब है कि मंगलवार (27 जनवरी) को भी बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 319 अंक चढ़कर 81,857 और निफ्टी 126 अंक चढ़कर 25,175 के स्तर पर बंद हुआ था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews