Share Market में आज दिखा फ्लैट कारोबार, सेंसेक्स में मामूली गिरावट, निफ्टी भी टूटा

आज भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में शुरूआती कारोबार के दौरान फ्लैट कामकाज देखने को मिल रहा है। हालांकि सेंसेक्स में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। जबकि निफ्टी में भी 10 अंक की मामूली कमजोरी नजर आ रही है।
Share Market: बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 288 अंक उछला, निफ्टी 25600 के पार

आज यानी 11 सितंबर को, शेयर बाजार (Share Market) में एक हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। जानकारी के मुताबिक सेंसेक्स ने 40 अंक की गिरावट के साथ 81,880 के स्तर पर दिन का कामकाज शुरू किया है, वहीं निफ्टी में भी 10 अंकों की गिरावट दर्ज की है। हालांकि निवेशकों की नजर आज दिन के कारोबार पर होगी दरअसल आज कई कंपनियों के आईपीओ की बाजार में एंट्री होने वाली हैं।

दरअसल आज के कामकाज (Share Market) की बात की जाए तो शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में 15 में गिरावट दिखाई दे रही है और वहीं 15 शेयरों में बढ़त देखी गई है। वहीं आज ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली दिखाई दे रही है।

एशियाई बाजारों में बड़ी गिरावट (Share Market)

दरअसल एशियाई बाजारों का रुख भी आज गिरावट भरा रहा है। जानकारी के अनुसार जापान का निक्केई 0.81% गिरा, जबकि कोरिया के कोस्पी में 0.22% की गिरावट आई। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.45% और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.92% की गिरावट दर्ज की गई। वहीं इस गिरावट का असर भारतीय बाजारों पर भी पड़ा है, जिससे निवेशकों में सतर्कता बढ़ गई है।

आईपीओ पर निवेशकों की नजर

वहीं आज तीन कंपनियों के आईपीओ में निवेश का अंतिम मौका है। दरअसल Bajaj Housing Finance Limited, Cross Limited और Tollins Tires Limited शामिल हैं। इन कंपनियों के शेयर 16 सितंबर को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे। यह निवेशकों के लिए एक खास अवसर है। निवेशक इन नए आईपीओ पर नजर रख सकते हैं।

कल का बाजार का हाल? (Share Market)

दरअसल 10 सितंबर को शेयर बाजार (Share Market) में उछाल देखा गया था। कल सेंसेक्स 361 अंकों की वृद्धि के साथ 81,921 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 104 अंकों की तेजी आई, और यह 25,041 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 50 के 34 शेयरों में उछाल आया, जबकि 16 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews