Share Market : बाजार में मायूसी, Sensex और Nifty में गिरावट का माहौल

Share Market : बाजार में मायूसी, Sensex और Nifty में गिरावट का माहौल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। शेयर मार्केट (Share Market) में आज कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन मायूसी का माहौल है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। बड़ी बात ये है कि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अभी भी लाल निशान पर ही ट्रेंड कर रहे हैं।

आज शुक्रवार 10 जून 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 10 June 2022) जब ओपन हुआ तो (Sensex) 580.65 अंक की गिरावट के साथ 54739.63 अंक के स्तर पर कारोबार करता मिला वहीं निफ्टी (Nifty) 165.20 अंक की गिरावट के साथ 16312.90 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

ये भी पढ़ें – MP Weather: 24 जिलों में बारिश के आसार, बिजली गिरने-चमकने का अलर्ट, 1 हफ्ते में मानसून देगा दस्तक!

ताजा अपडेट के मुताबिक बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 947.80 अंक की गिरावट के साथ 54372.48  अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 265.20 अंक की गिरावट के साथ 1621.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 1.71 फीसदी और निफ्टी में 1.61 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी की चमक कमजोर, सोना लुढ़का , जान लें ताजा भाव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews