Hindi News

Share Market : बाजार में उछाल, Sensex और Nifty दोनों बढ़कर खुले

Written by:Atul Saxena
Published:
Share Market : बाजार में उछाल, Sensex और Nifty दोनों बढ़कर खुले

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आज गुरुवार 03 मार्च 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 03 March 2022) तेजी के साथ खुला। बाजार में रूस यूक्रेन युद्ध का कोई तनाव दिखाई नहीं दिया। Sensex और Nifty दोनों उछाल के साथ ही खुले। आपको बता दें कि बुधवार 02 मार्च 2022 को शेयर मार्केट (Share Market 02 March  2022) शेयर धारकों को निराश किया।गिरावट के साथ खुला था।

शेयर मार्केट की ताजा अपडेट के मुताबिक बाजार में अभी भी तेजी का रुख जारी है।  Sensex और Nifty दोनों तेजी के साथ ही ट्रेंड कर रहे हैं।  Sensex 164.33 अंक की उछाल के साथ 55633.23 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, Sensex में 0.30 प्रतिशत की तेजी दर्ज की जा रही है। वहीं Nifty में भी तेजी देखी जा रही है। Nifty 34.00 अंक की उछाल के साथ 16639.95 पर कारोबार कर रहा है। Nifty में 0.20 प्रतिशत की तेजी दर्ज की जा रही है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना लुढ़का, चांदी भड़की, देखें बाजार का हाल

आपको बता दें कि आज गुरुवार को जब बाजार खुला तो बीएसई (BSE) का सेंसेक्स Sensex और एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) दोनों उछाल के साथ खुले।  Sensex 526.51 अंक की उछाल के साथ 55995.41 के स्तर पर खुला वहीं Nifty 161.50 अंक की तेजी के साथ 16767.50अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – यूक्रेन में फंसे MP के 454 में से 202 बच्चे वापस लौटे, नरोत्तम मिश्रा ने दी जानकारी -अधिकारी लगातार संपर्क में

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews