Share Market : बाजार खुलते ही Sensex और Nifty धड़ाम, जानिए कितनी गिरावट रही

Share Market : बाजार खुलते ही Sensex और Nifty धड़ाम, जानिए कितनी गिरावट रही

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कारोबारी सप्ताह के पांचवे यानि आखिरी दिन आज शुक्रवार को शेयर मार्केट (Share Market) की ओपनिंग पिछले दिनों की तरह उत्साहजनक नहीं रही। बाजार में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव का साया दिखाई दिया और Sensex और Nifty दोनों गिरावट के साथ खुले।

शुक्रवार को बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 135.20 अंक की गिरावट के साथ 57756.81 अंक के स्तर पर खुला वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 39.60 अंक की गिरावट के साथ 17265.00 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : फिर बढ़ी कीमतें, जानिए कितना महंगा हुआ सोना – चांदी

उधर खबर लिखते समय Sensex और Nifty दोनों में तेजी का माहौल ही देखने को मिल रहा है। ताजा अपडेट के मुताबिक Sensex 119.76 अंक की तेजी के साथ 58011.77 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है Sensex में 0.21 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। वहीं Nifty 17.50 अंक की तेजी के साथ 17322.10 पर कारोबार कर रहा है। Nifty में भी 0.10 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 18 फरवरी 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews