Share Market : आज फिर बढ़त के साथ खुले Sensex और Nifty

Share Market :  आज फिर बढ़त के साथ खुले Sensex और Nifty

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। आज एक बार फिर शेयर मार्केट (Share Market) में मजबूती दिखाई दी, बाजार बढ़त के साथ खुला, सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों में उछाल दिखाई दिया। मंगलवर की तरह ही आज बुधवार को भी शेयर मार्केट में रौनक दिखाई दी। आज 11 मई 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 11 May 2022) तेजी के साथ ट्रेंड करता हुआ ओपन हुआ। लेकिन थोड़ी ही देर बाद बाजार लाल निशान पर चला गया।

आज 11 मई 2022 को जब शेयर मार्केट ओपन हुआ तो बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 161.88 अंक की तेजी के साथ 54526.73 अंक के स्तर पर ओपन हुआ और एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 58.00 अंक की उछाल के साथ 16298.00 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी में बड़ी गिरावट, सोना भी कमजोर

शेयर मार्केट की अच्छी शुरुआत देखकर कुछ निवेशक अच्छे कारोबार की उम्मीद कर प्लानिंग कर रहे थे इतने में ही बाजार में गिरावट आ गई और शेयर मार्केट लाल निशान पर चला गया।  सेंसेक्स (Sensex) 322.79 अंक की गिरावट के साथ 54042.06 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिखा, सेंसेक्स में 0.59 प्रतिशत की गिरावट देखी गई वहीं निफ़्टी (Nifty) 89.95 अंक की गिरावट के साथ 16150.10 अंक के स्तर पर कारोबार करता मिला, निफ्टी में 0.55 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 11 मई 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews