Share Market : शुरुआत लाल निशान के साथ हुई, हरे निशान पर बंद हुए Sensex और Nifty

Share Market : शुरुआत लाल निशान के साथ हुई, हरे निशान पर बंद हुए Sensex और Nifty

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर मार्केट (Share Market) उतार चढ़ाव वाला रहा।  शेयर बाजार की शुरुआत तो गिरावट के साथ हुई लेकिन ये हुई बंद बढ़त के साथ हुआ। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों लाल निशान के साथ ओपन हुए और हरे निशान पर बंद हुए।

आज 17 अक्टूबर 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 17 October 2022) बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 491.01 अंक की बढ़त के साथ 58410.98 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ बंद हुआ, वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 126.10 अंक की बढ़त के साथ 17311.80 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ बंद हुआ।

ये भी पढ़ें –जयविलास पैलेस म्यूजियम की विजिटर बुक में अमित शाह ने सिंधिया राजवंश के लिए ऐसा क्या लिखा जिसकी हो रही चर्चा

इससे पहले आज सुबह जब शेयर मार्केट गिरावट के साथ ओपन हुआ। सेंसेक्स (Sensex) 125.93 अंक की गिरावट के साथ 57794.04 अंक के स्तर पर कारोबार करता ओपन हुआ और निफ्टी (Nifty) 42.70 अंक की गिरावट के साथ 17143.00 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला।

ये भी पढ़ें – प्रदेश सरकार का अनूठा कदम, अब स्कूल के बच्चों को पुरुष टीचर पढ़ाएंगे महिला सम्मान का पाठ

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews