
व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत शेयर मार्केट (Share Market) के लिए अच्छी नहीं हुई। बाजार खुलते ही सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) धड़ाम हो गए, दोनों में बड़ी गिरावट देखी गई।
आज सोमवार 11 अप्रैल 2022 को जब शेयर मार्केट ओपन हुआ तो सेंसेक्स और निफ्टी की कीमतें गिरावट के साथ (Share Market Today 11 April 2022) खुलीं। सेंसेक्स (Sensex) 213.37 अंक की गिरावट के साथ 59233.81 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी (Nifty) 51.30 अंक की गिरावट के साथ 17733.00 अंक के स्तर पर खुला।
ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी की कीमत में उछाल, सोना पुराने रेट पर
खबर लिखते समय ताजा अपडेट के मुताबिक बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) दोनों लाल निशान पर कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं। सेंसेक्स 348.05 अंक की गिरावट के साथ 59099.13 अंक पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी 64.65 अंक की गिरावट के साथ 17719.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स (Sensex) में 0.59 प्रतिशत की और निफ्टी (Nifty) में 0.36 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है।
ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 11 अप्रैल 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

