Hindi News

आज शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिली, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

Written by:Rishabh Namdev
Published:
आज भारतीय शेयर बाजार में रौनक लौटी है। सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 80,800 के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया है। निफ्टी भी आज करीब 10 अंकों की तेजी लेकर 24,650 के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया है।
आज शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिली, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

आज भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान में होती हुई दिखाई दी है। निफ्टी में आज 10 अंकों की तेजी के चलते कारोबार 24,650 के स्तर पर देखा गया है। आज के फार्मा और हेल्थ केयर इंडेक्स में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन मीडिया और बैंकिंग शेयरों में उछाल के चलते बाजार को संतुलन मिल रहा है। जबकि सेंसेक्स में आज 100 अंकों की बढ़त के चलते कारोबार 80,800 के स्तर पर देखा गया है। आज अदानी पोर्ट्स, एयरटेल और भेल के शेयर लगभग 2% की तेजी लेते हुए नजर आए हैं।

आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी नजर आई है, हालांकि 10 शेयर आज भी गिरावट में कारोबार करते हुए दिखाई दिए। सन फार्मा, टेक महिंद्रा और इंफोसिस जैसे शेयर आज बाजार को ऊंचाई पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से आज 30 शेयरों में तेजी देखने को मिली है, हालांकि 19 शेयरों में आज फिर गिरावट रही।

आज चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में बढ़त

आज एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। आज चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.27% की तेजी लेकर 3,628 के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया है। इसके अलावा, हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स भी 0.29% की तेजी के साथ 24,974 के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया है। हालांकि आज कोरिया के कोस्पी में 0.20% की गिरावट देखने को मिली है, जिसके चलते कारोबार 3,192 के स्तर पर देखा गया है। वहीं जापान का निक्केई 0.62% बढ़त के साथ 40,802 के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया है।

बीते दिन के कारोबार पर डालें नजर

वहीं इससे पहले हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान के साथ बंद हुआ। बीते दिन सेंसेक्स में 308 अंकों की गिरावट के चलते कारोबार 80,710 के स्तर पर बंद होता हुआ दिखाई दिया। हालांकि आज की शुरुआती तेजी ने सेंसेक्स को फिर से रिकवर करने में मदद की है, जबकि निफ्टी में बीते दिन 73 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ। दिन के अंत तक रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और अदानी पोर्ट्स में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ, हालांकि टाइटन, मारुति और ट्रेंट के शेयरों ने बाजार को गिरने से बचाया।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews