IPO Opens Today: 7 जून को खुल गया सोनाली कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स का आईपीओ, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी बातें, यहाँ देखें

IPO Opens Today: 7 जून को खुल गया सोनाली कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स का आईपीओ, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी बातें, यहाँ देखें

IPO Opened Today: सोनाली कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स लिमिटेड (Sonali Consumer Products Limited) वर्ष 2022 से पौष्टिक Bars और हेल्दी स्नैक्स के डिस्ट्रब्यूशन से जुड़ी है। कंपनी के पोर्टफोलियो में Granola bar, हेल्दी लड्डू, Puffs, चकली, डाइट भेल, सेव इत्यादि प्रॉडक्ट्स शामिल हैं। 7 जून यानि आज कंपनी ने अपना आईपीओ खोल दिया है। निवेशक 9 जून तक दांव खेल पाएंगे। शेयरों की लिस्टिंग 19 जून, 2023 को होगी।

कार्यशील पूजी आवश्यकताओं को आंशिक रूप से वित्तपोषित करने के लिए, समान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों और निर्गम व्यय की पूर्ति के लिए कंपनी अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग लेकर आई है। 2.83 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए कुछ 944, 000 शेयरों को फ्रेश इश्यू के तौर पर जारी किया गया है। सुबह 11:11 बजे तक इसे 0.22 गुना सबस्क्राइब किया गया है। रीटेल में 0.44 और NII में 0.03 सब्स्क्रिप्शन मिला है।

इश्यू का प्राइस बैंड 30 रुपये प्रति शेयर है। लॉट साइज़ 4000 शेयर्स हैं और फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर हैं। इसकी लिस्टिंग का प्लेटफ़ॉर्म बीएसई और एसएमई है। आईपीओ का लीड मैनेजर Expert Global Consultants Private Limited है। वहीं Purva Sharegistry India pvt Ltd रजिस्ट्रार है।

प्रोमोटर्स की प्री-इश्यू शेयर होल्डिंग 73.12 फीसदी और पोस्ट इश्यू शेयर होल्डिंग 38.59 फीसदी हैं। कंपनी के प्रोमोटर्स सोनाली निलेश कोचरेकर और स्मिता शशिकांत शाह है। बता दें कि 14 जून को इश्यू का अलॉटमेंट होगा और 15 जून को रिफंड्स की शुरुआत होगी।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews