Stock Market All Time High : शेयर बाजार की ऐतिहासिक उड़ान, सेंसेक्स पहली बार 70,000 पार, निफ्टी की भी रिकॉर्ड ऊंची उड़ान

Share Market, Stock Market All Time High

Stock Market Record High : शेयर मार्केट (Share Market ) में पिछले सप्ताह शुरू हुआ तेजी का दौर अभी जारी है, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स ऊँची उड़ान भर रहे हैं, आज सोमवार को नए कारोबारी सप्ताह के पहले ही दिन Sensex और Nifty ने तगड़ी छलांग लगाई, सेंसेक्स जहाँ पहली बार 70,000 के आंकड़े से ऊपर निकल गया वहीँ निफ्टी भी 21,000 के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया।

All Time High पर कैसे पहुंचा Sensex?

आपको बता दें कि आज सोमवार को शेयर बाजार में बीएसई के सेंसेक्स की शुरुआत हरे निशान के साथ ही हुई, 85.93 अंक चढ़कर ये 69,911.53 अंक के स्तर पर पहुंच गया, कुछ ही देर बाद Sensex ने ऊंची छलांग लगाईं और इसने 70,000 के अंक को पार कर लिया ये 70,048.90 के ऑल टाइम हाई लेवल तक पहुंच गया, आपको बात दें कि पिछले सप्ताह के अंतिम दिन मार्केट बंद होते समय शुक्रवार को Sensex 69,825.60 अंक पर था।

Nifty ने कितनी ऊंची उड़ान भरी? 

एनएसई के निफ्टी की बात की जाये तो इसने भी आज कारोबारी सप्ताह के पहले ही दिन तगड़ी छलांग लगाईं है आज Nifty भी हरे निशान पर कारोबार करता हुआ ओपन हुआ, इसने 10.70 अंक की छलांग लगाते हुए 20,980.10 पर पहुँच गया , कुछ देर बाद इसने फिर बढ़त बनाई और फिर ऑल टाइम हाई नए रिकॉर्ड स्तर 21,019.80 पर पहुँच गया।

गौरतलब है कि आज सोमवार को जब शेयर मार्केट ओपन हुआ तब 1901 शेयरों में तेजी दिखाई दी 606 कम्पनियों के शेयर ऐसे थे जिसमें गिरावट दिखाई दी, 157 शेयरों में किसी भी तरह का बदलाव दिखाई नहीं दिया ये स्थिर प्राइस पर कारोबार कर रहे थे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews