Hindi News

शुरूआती तेजी के बाद फिर टूटा बाजार, सेंसेक्स में दिखाई दी गिरावट,निफ्टी भी फिसला, जानें आज का शेयर बाजार

Written by:Rishabh Namdev
Published:
आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स सुबह 10:00 बजे तक 77,318 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 23,372 के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखा। हालांकि, शुरुआती कामकाज के दौरान बाजार में तेजी देखने को मिली थी।
शुरूआती तेजी के बाद फिर टूटा बाजार, सेंसेक्स में दिखाई दी गिरावट,निफ्टी भी फिसला, जानें आज का शेयर बाजार

आज भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी देखने को मिली, हालांकि कुछ समय बाद ही सेंसेक्स फिर गिरता हुआ दिखाई दिया। दरअसल, आज सेंसेक्स ने अपने कारोबार की शुरुआत 77,682 पर की। कारोबार के दौरान 200 अंकों की तेजी लेकर सेंसेक्स ने अपना आज का 10:00 बजे तक का हाई 77,890 छुआ। हालांकि, कारोबार में गिरावट आई और सेंसेक्स ने 10:00 बजे तक अपना सबसे कम 77,303 का स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी की बात की जाए तो निफ्टी ने सुबह 10:00 बजे तक 23,429 के स्तर पर कारोबार किया। आज निफ्टी ने अपना कारोबार 23,351 पर शुरू किया था और 50 अंकों का उछाल लेकर निफ्टी 23,596 के उच्च स्तर तक पहुंचा, हालांकि बाद में कारोबार में गिरावट के चलते 10:00 बजे तक निफ्टी ने अपना सबसे कम स्तर 23,408 छुआ।

आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में शानदार तेजी दिखाई दी, जबकि 17 में गिरावट देखने को मिली। वहीं, निफ्टी 50 की बात की जाए तो 23 में जोरदार तेजी नजर आई, जबकि 28 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। आज कारोबार के दौरान NSE सेक्टोरल इंडेक्स में IT शेयरों में जोरदार तेजी दिखाई दे रही है।

जानिए ग्लोबल मार्केट का हाल

वहीं, एशियाई बाजार पर नजर डाली जाए तो आज जापान के निक्केई में गिरावट देखने को मिल रही है। आज जापान का निक्केई 0.49 प्रतिशत की गिरावट लेकर कारोबार कर रहा है, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट भी 0.41% की गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, आज के कारोबार में कोरिया के कॉस्पी में 0.11% की तेजी देखने को मिल रही है। 9 जनवरी को अमेरिका का कारोबार पूर्व राष्ट्रपति जी के निधन के कारण बंद रहा। उनकी उम्र 100 वर्ष थी और वे अमेरिका के इतिहास में सबसे लंबे जीवित रहने वाले राष्ट्रपति थे।

कैसा था भारतीय शेयर बाजार का बीते दिन का कारोबार?

बीते दिन की भारतीय शेयर बाजार की कारोबार की बात की जाए तो 9 जनवरी को सेंसेक्स ने गिरावट के साथ अपना कारोबार बंद किया। सेंसेक्स 528 अंक की गिरावट लेकर 77,620 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में 162 अंकों की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी ने दिन के अंत में अपना कारोबार 23,526 के स्तर पर बंद किया। वहीं, बीएसई मिड कैप में दिन के अंत में 440 अंकों की गिरावट देखने को मिली, जिसके चलते इसने अपना कारोबार 45,203 पर बंद किया। बीएसई स्मॉल कैप में 640 अंकों की गिरावट दिखाई दी, जिसके चलते बीएसई स्मॉल कैप में अपना कारोबार 54,021 के स्तर पर बंद हुआ।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews